Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Randeep Hooda: घुड़सवारी के दौरान घायल हुए अभिनेता, अस्पताल में भर्ती

Randeep Hooda: फिल्म वीर सावरकर की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी करते समय अभिनेता रणदीप हुड्डा गिर गए। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

randeep hooda

रणदीप हुड्डा शूटिंग के लिए जरूरी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से नहीं डरते हैं। ऐसा हम उनकी कई फिल्मों में भी देख चुके हैं, जब वह पूरी तरह से खुद को बदल लेते हैं। फिल्म सरबजीत के लिए उन्होंने अपना 18 किलो तक का वजन भी कम कर लिया था। वहीं, वह इस वक्त स्वतंत्र वीर सावरकर में निर्देशन और अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए भी उन्होंने 22 किलो वजन कम कर लिया है। लेकिन शनिवार को उनके साथ बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह घोड़े की सवारी करते हुए नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वीर सावरकर के लिए 22 किलो वजन कम करने की वजह से उनके घुटने के आसपास बहुत ही कम मांस बची है। यही वजह है कि बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जानकारी की मानें तो उनके घुटने की सर्जरी कराने की भी जरूरत पड़ सकती है। इस वक्त रणदीप को इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता कुछ दिन पहले घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट का इंतजार है।

Recommended Video

    Randeep Hooda की बढ़ी मुश्किलें, Women writer ने भेजा 10 crores का legal notice | वनइंडिया हिंदी

    फिल्म राधे के सेट पर भी हुए थे घायल
    इससे पहले रणदीप फिल्म राधे की शूटिंग के दौरान भी सेट पर घायल हो गए थे। 2019 में सलमान खान के साथ राधे के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा को चोट लग गई थी। जिसके चलते रणदीप को अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी। यह सर्जरी उनकी सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि, फैंस ज्यादा चिंतित न हो, इसलिए रणदीप ने अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करने के लिए अस्पताल से तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

    आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म सरबजीत, NH-11 सहित कई फिल्मों में एक्टिंग के लिए उनकी खूब तारीफ हुई है। फैंस उनकी एक्टिंग के दिवाने हैं। यही वजह है कि उनकी कोई फिल्म फैंस मिस नहीं करते हैं। ऐसे में फैंस को इस वक्त फिल्म वीर सावरकर का बेसब्री से इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: आरोपियों ने बोला झूठ- दीपक नहीं अमित चला रहा था कार, सामने आई वजह

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+