न्यू ईयर पर रणदीप हुड्डा हुए रोमांटिक, लिन लैशराम ने बिकिनी में पति के साथ किया ये काम
Randeep Hooda-Lin Laishram Honeymoon Photos: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में ही अपनी गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम के साथ मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। इस शादी में केवल कपल के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे। फिलहाल ये कपल हनीमून और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए केरल पहुंचा हुआ है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का रोमांस
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की सिंपल ट्रेडिशनल शादी ने सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद कपल ने गत 11 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी। वहीं हाल ही में रणदीप को अपनी नई नवेली वाइफ लिन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। फिलहाल ये जोड़ी अपने हनीमून के लिए पहुंची हुई है और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

केरल में हनीमून मना रहे हैं रणदीप और लिन
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंडियन टूरिज्म को बढ़ावा देने का फैसला किया है और यही वजह है कि ये कपल अपने हनीमून के लिए केरल पहुंचे हैं। रणदीप और लिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कपल सेल्फी क्लिक करता दिख रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में रणदीप और लिन साल 2023 के आखिरी सनसेट को इन्जॉय करते दिखाई दे रहे हें।
स्विमिंग कॉस्ट्यूम में नजर आया कपल
इन तस्वीरों में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, दोनों नेचर से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कपल ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहन रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- 2023 का आखिरी सनसेट। रणदीप और लिन हर बार नए गोल सेट कर रहे हैं। इस जोड़े ने न केवल डोमेस्टिक ट्रैवल करने का ऑप्शन चुना, बल्कि अपनी पोस्ट के जरिए इस जोड़ी ने लोगों से भारत की यात्रा करने और घूमने की अपील भी की है।
डोमेस्टिक ट्रैवल करने की गुजारिश की
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने पोस्ट में अपनी लोकेशन की डिटेल शेयर करते हुए कुछ हैशटैग शेयर किए हैं, जो कि कन्नूर, केरल है और सभी से डोमेस्टिक ट्रैवल करने की रिक्वेस्ट भी की है। आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा जल्द ही फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। टीजर में रणदीप का लुक लोगों को खूब पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications