संजय लीला भंसाली की मूवी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग डेट आई सामने, ओपनिंग सीक्वेंस शूट करेंगे रणबीर कपूर

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म लव एंड वॉर अपने घोषणा के बाद से खबरों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में नए अंदाज का लव ट्राइएंगल देखने मिलेगा। रिपोर्ट्स की माने तो संजय ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है। अब इस फिल्म की शूटिंग की खबर सामने आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 7 नवंबर से मुंबई में शुरू की जाएगी। शूटिंग में सबसे पहले रणबीर कपूर जुड़ेंगे, वो फिल्म का ओपनिंग सीक्वेंस शूट करेंगे। विक्की कौशल अगले हफ्ते से अपने हिस्से की शूटिंग करने के लिए सेट पर पहुंचे। वहीं, आलिया लव एंड वॉर से इस साल दिसंबर में जुड़ेगी। फिल्म साल 2026 में रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।

Ranbir Kapoor will start shooting for Sanjay Leela Bhansali movie Love and War from November 7

ये बहुत खास फिल्म है
बता दें, पिछले दिनों आई कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 1964 में आई संगम का रीमेक है। अब इन सब खबरों पर एक इंटरव्यू में खुद संजय ने बात की थी। उन्होंने फिल्म पर कहा था, ये एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि अब ये किसी ऐतिहासिक समय में नहीं है, ना ही कोई पिलर हैं, ना ही और कॉस्ट्यूम्स हैं, ना ही कोई घोड़े हैं; ये कंटेंपरेरी है। ये अलग है, इसका म्यूजिक भी अलग है।

18 साल बाद साथ लौटेंगे संजय और रणबीर
संजय ने आगे कहा, इस फिल्म में काम करने में मुझे मजा आ रहा है। इस फिल्म की कास्ट भी शानदार है। लव एंड वॉर में रणबीर अहम रोल में हैं। संजय और रणबीर इस फिल्म में 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले रणबीर ने संजय के साथ सावरिया में काम किया था। हालांकि संजय को रणबीर असिस्ट भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+