आलिया भट्ट को छोड़ श्रद्धा कपूर संग इश्क लड़ाते नजर आए रणबीर कपूर, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीर
लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में रणबीर और श्रद्धा पहली बार एक साथ नजर आएंगे। स्पेन में चल रही शूटिंग के सेट से दोनों की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
मुंबई, 18 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। फिल्म में रणबीर पहली बार श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अभी स्पेन में चल रही है। फैंस पहली बार रणबीर और श्रद्धा को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म से सेट से दोनों की कई तस्वीरे और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Tumhari smile kitni dangerous hai pata hai?; mere paas dil hota na, teri smile pe pakka aa jaata❤#RanbirKapoor #ShraddhaKapoor #shradhakapoor #Ranbir #LuvRanjan #shrabir pic.twitter.com/DFyAhrJa4X
— Serri's Creation (@SerriCreation) June 17, 2022
वायरल हुई श्रद्धा रणबीर की ये तस्वीर
बीते दिनों रणबीर और श्रद्धा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जो स्पेन में एक तालाब में शूटिंग के दौरान का था। अब सेट से एक और तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर श्रद्धा कपूर को अपनी गोद में उठाए दिख रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर एक फैन ने अपने ट्विटर पर साझा की है।

बीते दिनों वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
बताते चलें कि बीते दिनों रणबीर और श्रद्धा की एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों स्पेन की सड़कों पर डांस करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा दोनों का पानी में रोमांस करते भी एक वीडियो खूब सुर्खियों में रहा। इन वायरल तस्वीरों और वीडियोज में फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। ऐसे में लव रंजन की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

पहली बार साथ दिखेंगे रणबीर-श्रद्धा
जानकारी के मुताबिक इस रोमांटिक फिल्म में बोनी कपूर रणबीर के पिता का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में नजर आएंगीं। इस फिल्म के जरिये बोनी कपूर अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसा पहली बार है, जब रणबीर और श्रद्धा एक साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications