Dhoom 4: 'एनिमल पार्क' के पहले रणबीर कपूर शुरू करेंगे 'धूम 4' की शूटिंग, तारीख और लुक डिटेल आई सामने!
Dhoom 4: Animal के बाद से Ranbir Kapoor को हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। ऐसे में अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणबीर यशराज फिल्म्स की फेम फ्रैंचाइज़ Dhoom के चौथे पार्ट में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके विलन बनने की भी खबरें हैं। दरअसल, आदित्य चोपड़ा अब अपनी धूम फ्रैंचाइज़ को फिर से रीवाइव करना चाहते हैं। इसकी दूसरी वजह ये भी है कि पिछले कुछ समय से यशराज फिल्म्स में अधिकतर स्पाई फिल्में ही बन रही थीं। अब वो अपने दर्शकों को थोड़ा अलग जॉनर की फिल्में दिखना चाहते हैं। ऐसे में धूम फ्रैंचाइज़ से अच्छा कुछ नहीं है।
अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडिया टुडे ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में बताया, धूम 4 के लिए रणबीर कपूर का नया लुक होगा। इस फिल्म की शूटिंग के पहले वो अपने दो प्रोजेक्ट्स (रामायण और लव एंड वॉर) खत्म करेंगे। मेकर्स अप्रैल 2026 में धूम 4 पर काम करने शुरू करेंगे। फिल्म की प्रोडक्शन टीम दो फीमेल लीड की खोज में हैं। मेकर्स की कोशिश है कि धूम 4 में साउथ की एक्ट्रेस को हिरोइन रखा जाए।

धूम 3 वाले विजय बनाएंगे धूम 4
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी थी। इसमें उन्होंने लिखा, धूम 4 की स्क्रिप्ट विजय कृष्ण आचार्य लिखेंगे। इसके पहले उन्होंने धूम फ्रेंचाइज़ की पिछली तीनों फिल्मों को लिखा है। ऐसे में धूम 4 के लिए उनकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ जाती है। अब वो फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे। इसके पहले उनके डायरेक्शन में बनी धूम 3 साल 2013 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। हालांकि धूम 4 को लेकर अभी तक न रणबीर कपूर और न ही यशराज फिल्म्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसलिए oneindia hindi इस खबरों की पुष्टि नहीं करता है।
रणबीर को पसंद आया था धूम का बेसिक आइडिया
वहीं, पिंकविला ने अपनी पिछली रिपोर्ट ने बताया था कि, धूम 4 के लिए रणबीर के साथ काफी लंबे समय से बात चल रही थी। उन्होंने धूम 4 का बेसिक आइडिया सुनकर ही इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। अब वो इस फ्रैंचाइज़ में बतौर लीड शामिल हो गए हैं। आदि चोपड़ा को लगता है कि रणबीर धूम लैगेसी को आगे ले जाने के लिए एक आइडल चॉइस हैं।












Click it and Unblock the Notifications