सलमान खान को पसंद करती थीं कपूर खानदान की लाडली... फिर ऐसा क्या हुआ कि शादी में एक्टर बन गए बार टेंडर?
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, इस बात में कोई भी दोराय नहीं है। एक्टर के लिए लड़कियां एक समय पर इतनी पागल थीं कि घरों में उनके पोस्टर लगते थे। इतना ही नहीं सलमान खान को ब्लैक कलर के कपड़े पहनने तक पर पाबंदी लगा दी गई थी क्योंकि वे ब्लैक में इतने हैंडसम लगते थे कि लड़कियां उनके लिए जान तक देने को तैयार हो जाती थीं। मगर क्या आप जानते हैं कि आम ही नहीं एक खास लड़की भी थी, जो सलमान पर जान छिड़कती थी।
ये लड़की कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान की लाडली थी। इस लड़की को सलमान खान इतना पसंद थे कि वो अपने रूम में एक्टर के पोस्टर चिपका देती थी। जो भी नई फिल्म आती थी, एक्टर के पोस्टर रूम पर लग जाते थे। मगर लगता है कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। और हुआ यूं कि इसी लड़की की शादी में सलमान खान ने मेहमानों को शराब पिलाई।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की। जी हां! रिद्धिमा कपूर को सलमान खान पर क्रश था। ये सिर्फ क्रश ही नहीं था, वो एक्टर के लिए काफी पागल भी थीं। ये बात खुद रिद्धिमा ने तब कुबूल की, जब वे अपनी मां और भाई रणबीर के साथ कपिल शर्मा के शो में आईं। एक्ट्रेस ने कपिल के शो पर और भी बहुत खुलासे किये।
दरअसल, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जो कपिल के शो का बिहाइंड द सीन है। क्लिप में कपिल रिद्धिमा से पूछते हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें कौन सबसे ज्यादा पसंद है। तो रिद्धिमा कपूर ने सलमान खान से अपने प्यार का खुलासा किया। रिद्धिमा बताती हैं कि शादी से पहले उनके कमरे में सलमान खान के ही पोस्टर हुआ करते थे।
इसके बाद कपिल पूछते हैं कि क्या वाकई सलमान खान आपकी शादी में बार टेंडर बने थे। तो जवाब में नीतू कपूर ने कहा कि सलमान ने खुद ऋषि कपूर से कहा था कि वे शादी में लोगों को ड्रिंक्स सर्व करेंगे। हालांकि जब मेहमानों को पता चला कि सलमान खान ड्रिंक्स सर्व कर रहे हैं तो जिन्हें नहीं भी पीना था वो भी ड्रिंक्स पीने लगे।












Click it and Unblock the Notifications