रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट, साउथ सुपरस्टार यश ने किया ऐसा खुलासा
Yash As Ravana In Ramayana: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश जिन्होंने फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' से पॉपुलैरिटी हासिल की थी, इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि यश फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभा सकते हैं।
फिल्म 'रामायण' में रावण बनेंगे यश
आपको बता दें कि डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार के लिए साउथ सुपरस्टार यश को अप्रोच किया गया था लेकिन वह बार बार इसे करने के लिए मना कर रहे थे। अब खबर है कि यश ही इस फिल्म में रावण का रोल निभाते नजर आएंगे।

यश ने फिल्म को लेकर कही ऐसी बातें
यश ने खुद कंफर्म कर दिया है कि वही नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने हाल ही में इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह 'रामायण' फिल्म में रावण बनेंगे। नमित मल्होत्रा को दिए इंटरव्यू में यश ने अपने रोल के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी। वहीं यश रावण का कैरेक्टर प्ले करेंगे।
'रावण का किरदार निभाना रोमांचक होगा'
यश ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि रावण का किरदार निभाना उनके लिए बहुत रोमांचक है। उन्होंने ये साफ किया कि अगर उन्हें रामायण में किसी दूसरे किरदार को निभाने के लिए कहा जाता, तो वो शायद राजी नहीं होते। यश ने कहा-मेरे लिए रावण सबसे दिलचस्प किरदार है। इस किरदार में अलग-अलग रंग और आयाम हैं, जिन्हें पेश करने का मौका मिलेगा। मैं इस किरदार को अलग तरीके से दिखाने की उम्मीद करता हूं।
'प्रतिभाशाली कलाकारों का एकसाथ काम करना जरूरी'
यश ने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी बातचीत कीहै। यश ने कहा- अगर किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया गया, तो फिल्म सफल नहीं हो सकेगी। इस तरह की फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का एक साथ आना जरूरी है।
फिल्म के को प्रोड्यूसर हैं यश
यश ने आगे कहा कि वह इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होने कहा- एक बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए आपको एक ठोस टीम की जरूरत होती है और इस प्रोजेक्ट में हम सबको अपने खुद के स्टारडम से ऊपर उठकर काम करना होगा। मैं इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।












Click it and Unblock the Notifications