रणबीर कपूर ने सरेआम आलिया भट्ट के साथ की ऐसी हरकत, कैमरे पर 'असहज' हो गईं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Video: बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में काफ बिजी चल रहे थे। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग खत्म करने के बाद रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ कुछ दिनों की छुट्टी के लिए दुबई पहुंचे थे। फिलहाल दोनों मुंबई वापस लौट आए हैं।

ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को गत 29 जून की देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर आलिया सिंपल नो-मेकअप लुक और ब्रीजी में नजर आई थीं। वहीं उनके पति रणबीर कपूर ने नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम जींस पहन रखा था और कूल लुक ले रखा था। दोनों ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज भी दिया लेकिन रणबीर के साथ पोज देते हुए आलिया थोड़ अनकंफर्टेबल नजर आ रही थीं।

ranbir kapoor

आलिया और रणबीर का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी के लिए एक साथ पोज देते हुए इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों की मानें तो इस वीडियो में रणबीर कपूर काफी थके हुए लग रहे थे। वहीं कई लोगों का कहना है कि जब रणबीर कपूर ने बड़े ही खराब तरीके से अपना हाथ पत्नी आलिया भट्ट के कंधे पर रखा, तो वह थोड़ा असहज लग रही थीं।

कंधे पर हाथ रखने से असहज हुईं आलिया भट्ट
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर बहुत ही बुरी तरीके से अपना हाथ पत्नी आलिया के कंधों पर जबरन रख देते हैं जिससे वह असहज महसूस करने लगती हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और रणबीर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जिस तरह से रणबीर ने आलिया के कंधे पर हाथ रखा... उसे ये पसंद नहीं आया...ये सब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- आलिया के तो गर्दन में ही दर्द हो गया होगा।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
दूसरी तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस इस सेलिब्रिटी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे थे और उनका बचाव भी करते नजर आए। एक महिला फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं रणबीर जैसे किसी व्यक्ति को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हूं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आलिया के चेहरे पर बेटी राहा की चिंता नजर आ रही है व कि वह पति के कंधे पर हाथ रखने से परेशान है। वहीं एक और फैन ने लिखा है- रणबीर अपनी पत्नी आलिया से बहुत प्यार करते हैं...आलिया उनकी बेटी राहा की मां हैं।

रणबीर और आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल दिखाई देंगे। रणबीर कपूर की ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+