"अंदर मत आना, बाहर जाओ", पैपराजी के साथ Ranbir Kapoor ने किया बुरा बर्ताव, वीडियो वायरल
रणबीर कपूर को 'महादेव बेटिंग मामले में ईडी ने समन भेजा है। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पैपराजी को इग्नोर करते हुए नजर आए।
Ranbir Kapoor Ignore Paps: बॉलीवुड एक्टर इन दिनों महादेव बेटिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर को ईडी ने मामले की पूछताछ के लिए समन भेजा था। एक्टर को 6 अक्टूबर यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
रणबीर कपूर का ये वायरल वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर मुंबई के किसी क्लिनिक के लिए जा रहे हैं। इस दौरान वह गार्ड्स से घिरे हुए थे। जैसे ही पैपराजी उन्हें फोटो क्लिक करने के लिए कहते हैं तो एक्टर को गुस्सा आ जाता है और वह उन्हें पूरी तरह से इग्नोर कर देते हैं।

वीडियो में पैपराजी रणबीर कपूर का नाम पुकारते हैं लेकिन वह कोई रिस्पॉन्स नहीं देते बल्कि उनको गुस्से में वहां से जाने को कहते हैं। वह पैपराजी से कहते हैं कि 'अंदर मत आना बाहर जाओ'। इसके बाद वह बिना कुछ कहे अंदर चले जाते हैं। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब रणबीर का पैपराजी पर गुस्सा फूटा हो।
रणबीर कपूर की इस वीडियो को देख फैंस भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऐसी लोगों की फोटोज क्लिक करते ही क्यों हो?' एक ने लिखा, 'इतना ज्यादा किस बात का एटीट्यूड है'। वहीं कुछ फैंस ने एक्टर का सपोर्ट किया। लोगों ने लिखा ये लोग यही डीजर्व करते हैं उन्होंने जो किया बिल्कुल ठीक किया।
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगी। 1 दिसंबर को फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications