'मैं कपूर फैमिली में 10वीं पास करने वाला पहला लड़का', रणबीर को मिले थे कम नंबर, यूजर बोले- ये सुपरस्टार हैं...

'मैं कपूर फैमिली में 10वीं पास करने वाला पहला लड़का...', रणबीर को मिले थे बहुत कम नंबर, यूजर बोले- ये हैं सुपरस्टार

मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी वक्त के बाद रणबीर कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि वह कपूर फैमिली में 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं। रणबीर कपूर जिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वो चार पीढ़ियों से बॉलीवुड का हिस्सा रहा है, लेकिन रणबीर कपूर ने खुद कहा है कि पढ़ाई के मामले में हमारा ट्रैक रिकॉर्ड 'बहुत खराब है'। रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि कपूर परिवार ने एक पार्टी भी आयोजित की थी, जब वह अपनी मैट्रिक परीक्षा में औसत से कम स्कोर के साथ पास हुए थे।

रणबीर पढ़ाई में थे बहुत कमजोर, एवरेज से भी नीचे

रणबीर पढ़ाई में थे बहुत कमजोर, एवरेज से भी नीचे

रणबीर जिनके परदादा पृथ्वीराज कपूर, दादा राज कपूर, पिता ऋषि कपूर और कई अन्य रिश्तेदार बलीवुड में दशकों से अभिनेता हैं। रणबीर ने अब खुलासा किया है कि वह वास्तव में 10वीं की परीक्षा पास करने वाले अपने परिवार के पहले लड़के थे। रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि वह पढ़ाई में बहुत कमजोर थे, एवरेज से भी नीचे।

इतने कम नंबरों से पास हुए थे रणबीर

इतने कम नंबरों से पास हुए थे रणबीर

शमशेरा के प्रमोशन के लिए हाल में रणबीर कपूर इंस्टाग्राम सेलेब्रिटी डॉली सिंह यानी 'राजू की मम्मी' के वीडियो में दिखाई दिए। इस वीडियो में रणबीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद गणित या विज्ञान लिया था? जैसा कि रणबीर ने बताया था, फिर डॉली ने उनसे हिसाब लिया। इसके बाद डॉली ने उनसे पूछा कि क्या वह अपनी पढ़ाई में कमजोर थे? तो रणबीर ने जवाब दिया, ''मैं बहुत कमजोर था।'' जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने 10वीं की परीक्षा में कितने अंक प्राप्त किए, तो उन्होंने कहा, मुझे सिर्फ 53.4 प्रतिशत नंबर आए थे।

'घरवालों को कोई उम्मीद नहीं थी कि पास करूंगा...'

'घरवालों को कोई उम्मीद नहीं थी कि पास करूंगा...'

रणबीर कपूर ने कहा, ''जब मेरे नतीजे आए तो मेरा परिवार इतना खुश था कि उन्होंने मेरे लिए एक बड़ी पार्टी रखी थी। उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। मैं अपने परिवार का पहला लड़का हूं जिसने 10वीं की परीक्षा पास की है।" फिर डॉली ने कहा कि क्या कपूर परिवार का राज पढ़ाई में कमजोर और अभिनय में शानदार है? रणबीर ने जवाब देते हुए कहा, 'ये तो मैं नहीं जानता लेकिन तरीफ के लिए धन्यवाद।"

'मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य...'

'मैं अपने परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य...'

इससे पहले 2017 में पीटीआई से बातचीत में रणबीर ने खुद को अपने परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य बताया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे परिवार का इतिहास उतना अच्छा नहीं है। मेरे पिता आठवीं कक्षा में, मेरे चाचा नौवीं में और मेरे दादा छठी कक्षा में फेल हो गए थे। मैं वास्तव में अपने परिवार का सबसे शिक्षित सदस्य हूं।"

कपिल शर्मा के शो में 10वीं को लेकर रणबीर ने कही थी कुछ और ही बात

कपिल शर्मा के शो में 10वीं को लेकर रणबीर ने कही थी कुछ और ही बात

बता दें कि इस वीडियो में रणबीर में बताया कि उन्हें 10वीं में 53 फीसदी नंबर आए थे लेकिन कपिल शर्मा के शो में उन्होंने कहा था कि 42 प्रतिशत आए थे। फिल्म 'ऐ दिले है मुश्किल' का प्रमोशन करने आए रणबीर को कपिल शर्मा ने ऐश्वर्या राय के साथ एक तस्वीर दिखाई गई थी जिसमें वो ऐश के साथ थे, उस वक्त उनकी उम्र 15 साल थी। तब फोटो देखकर रणबीर ने बताया था कि, ''ये तस्वीर मेरे 10वीं पास होने वाली पार्टी की है, जिसमें ऐश आई थीं, मैं 42 प्रतिशत नंबर पाया था लेकिन घरवाले खुश इसलिए थे कि मैं पास हो गया था।''

यूजर बोले- ये देखिए देश के सबसे बड़े सुपरस्टार को...

यूजर बोले- ये देखिए देश के सबसे बड़े सुपरस्टार को...

रणबीर कपूर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया ही है। जहां कुछ लोगों ने इस कॉमेडी वीडियो की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोगों ने रणबीर के 10वीं में इतने कम नंबर आने को लेकर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ये देखिए देश के सबसे बड़े सुपरस्टार को 10वीं में सिर्फ इतने ही नंबर मिले थे और विदेश में एडमिशन भी हो गया। एक यूजर ने लिखा, भई इतने कम नंबर लाने पर भी विदेश के कॉलेज में दाखिला कैसे हुआ।

2007 में रणबीर में शुरू की फिल्मी करियर

2007 में रणबीर में शुरू की फिल्मी करियर

स्कूल खत्म करने के बाद, रणबीर विदेश में अभिनय और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने गए थे। 2007 में बॉलीवुड में रणबीर कपूर ने डेब्यू किया था। रणबीर अगली बार शमशेरा में दिखाई देंगे, जिसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी हैं। पीरियड फिल्म 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+