रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में हुई इतनी बड़ी गलती, वायरल क्लिप को देख लोगों ने उड़ाया मजाक

रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में ऐसी कई गलतियां हुई थीं जिसे दर्शक हजम नहीं कर पाए थे।

मुंबई, 26 अगस्तः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिल्म 'शमशेरा' को रिलीज से पहले ही बॉयकॉट किया जा रहा था। इसी फिल्म से रणबीर कपूर ने करीब 4 साल बाद बड़े स्क्रीन पर वापसी की थी। हालांकि फिल्म दर्शकों पर कोई जादू नहीं चला सकी और फ्लॉप हो गई। आपको बता दें कि इस फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से किया गया था लेकिन इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच कर लाने में नाकाम साबित हुई। दरअसल इस फिल्म में ऐसी कई गलतियां हुई थीं जिसे दर्शक हजम नहीं कर पाए थे।

फिल्म का क्लिप हो रहा है वायरल

फिल्म का क्लिप हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। ये फिल्म महीने भर के अंदर ही ओटीटी प्लेटफार्म पर आ गई। अब सोशल मीडिया पर फिल्म का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग मूवी की एक बड़ी गलती बता रहे हैं। इस फाइट सीक्वेंस सीन पर लोग जमकर अपना मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

बच्चे की जगह हाथ में थमा दिया कपड़ा

बच्चे की जगह हाथ में थमा दिया कपड़ा

दरअसल फिल्म के एक फाइट सीक्वेंस सीन में मूवी की लीड हीरोइन वाणी कपूर की गोद में एक नवजात बच्चे को दिखाया गया है। लोगों का मानना है कि इस सीन में एक्ट्रेस के हाथ में बच्चा नहीं बल्कि सिर्फ कपड़ा है। इसके साथ ही इस क्लिप को लेकर लोग डायरेक्टर का भी मजाक बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि डायरेक्टर के पास इतना पैसा भी नहीं था कि वह बच्चे को दिखाने के लिए एक गुड़िया ही खरीद लेते।

लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

फिल्म 'शमशेरा' के इस मजेदार वीडियो क्लिप को ट्विटर यूजर @GumaanSingh ने शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- चलिए मान लेते हैं कि वो एक बच्चा है लेकिन.. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोग उड़ा रहे हैं फिल्म का मजाक

लोग उड़ा रहे हैं फिल्म का मजाक

इस वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स करने में जुटे हुए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बॉलीवुड वालों को पता नहीं क्या हो गया है। मेहनत ही नहीं करना चाहते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- बच्चा अपनी जंग खुद लड़ रहा है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- बच्चे का बजट नहीं था तो एक गुड़िया ही खरीदकर दे देते। इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

इस फिल्म में आएंगे नजर

इस फिल्म में आएंगे नजर

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' गत जुलाई महीने में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। अब जल्द ही रणबीर कपूर अपनी रियल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+