इन 5 कारणों से रणबीर के फैंस 'लव एंड वॉर' के लिए कर रहे इंतज़ार
Ranbir Kapoor Birthday Spaecial: 28 सितंबर...रणबीर कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। कपूर परिवार से होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें उनकी वर्सटाइलिटी की वजह से भी जानते हैं। लेकिन एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले वो फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं।
उनके करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ हुई है। उन्होंने साल 2005 में आई ब्लैक फिल्म उन्हें असिस्ट किया था। इसके बाद 2007 संजय के डायरेक्शन में बनी फिल्म सांवरिया से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद दोनों से साथ काम नहीं किया। लेकिन अब 18 साल दोनों फिर साथ आ रहे हैं।

रणबीर अब संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नज़र आएंगे। इसमें रणबीर के साथ आलिया भट्ट, और विक्की कौशल भी अहम रोल में दिखेंगे। ये फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए संजय और रणबीर दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन क्यों? इसके कुछ कारण हैं। हम अपने इस रिपोर्ट में लव एंड वॉर से जुड़ी 5 ऐसी चीजों पर बात करेंगे। जो शायद फैंस को एक्साइट करते हैं।
1. 18 साल बाद फिर साथ आए संजय और रणबीर
संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर ने आखिरी बार फिल्म सांवरिया में साथ काम किया था। सांवरिया रणबीर की डेब्यू फिल्म थी। उसमें एक अनोखी लव स्टोरी दिखाई गई थी। फिल्म में संजय लीला भंसाली की जादुई स्टोरी टेलिंग और रणबीर कपूर का न भूलने वाला चार्म देखने लायक था। ऐसे में अब 18 साल बाद, फैंस देखना चाहते हैं कि इस डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी इस बार क्या कमाल करेगी।
2. रणबीर-आलिया-विक्की का लव ट्राइएंगल
संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों में कुछ सबसे यादगार लव ट्राइएंगल पेश किए हैं, और कुछ उसी तरह से वह लव एंड वॉर के साथ एक और यादगार लव ट्राइएंगल बनाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को और भी खास जो चीज बनाती है, वह है फिल्म की जबरदस्त लीड कास्ट। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का नाम शामिल है। इन सभी एक्टर्स को अपनी कमाल की एक्टिंग के के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार संजय लीला भंसाली दर्शकों को अपनी इस दिलचस्प कहानी के साथ किस तरह से सरप्राइज़ करते हैं।
3. 'राज़ी' के बाद आलिया और विक्की का री-यूनियन
लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी साथ नजर आएंगे। राज़ी में उन्होंने एक कॉम्प्लेक्स कपल की भूमिका निभाई थी। अब वो संजय लीला भंसाली की लव ट्रैंगल में एक अलग तरह के रिश्ते को निभाते हुए दिखेंगे।
4. ' संजू ' के बाद रणबीर और विक्की का री-यूनियन
रणबीर और विक्की की दोस्ती फिल्म संजू में काफी गहरी थी और अब वे लव एंड वॉर में फिर से साथ आ रहे हैं। चूंकि यह फिल्म एक अलग जॉनर की है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में दोनों कैसे अपने-अपने फैनबेस को केटर करेंगे।
5. SLB का म्यूजिक और सिनेमेटिक एक्सीलेंस
संजय लीला भंसाली अपनी शानदार फिल्म मेकिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों की भव्यता और स्टोरीटेलिंग उनकी खास पहचान है। जो स्क्रीन पर एक अलग एक्सपीरियंस करवाता है, खास कर लव स्टोरीज में। इस तरह से लव एंड वॉर के जरिए उनकी फिल्म मेकिंग की कला एक बार फिर देखने को मिल सकती है। इसके अलावा उनकी फिल्मों का म्यूजिक भी काफी सधा और खास होता है। लव स्टोरी में म्यूज़िक अपना खास असर डालती है। लव एंड वॉर में भी ऐसा कुछ दिखने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications