रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी को किसी से मिलने की इजाजत नहीं, आखिर क्यों लिया गया ये फैसला

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Daughter: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल अपनी बेटी को लोगों से मिलवाना नहीं चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि कोई भी सेलिब्रिटी दोस्त या रिश्तेदार इस वक्त उनकी बेटी से मिलने के लिए आए।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गत 6 नवंबर को ही पैरेंट्स बने हैं। आलिया ने एक बड़ी ही प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग आलिया और रणबीर को बधाइयां दे रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पैरेंट्स बनने के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। आपको बता दें कि आलिया ने सी सेक्शन के तहत अपनी बेटी को जन्म दिया था जिसके चलते उन्हें 4 दिन तक अस्पताल में ही रहना पड़ा। गत 10 नवंबर क आलिया को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह बेटी को लेकर घर आ गई हैं। वहीं लोग उनकी बेटी को एक झलक देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों को लगा था कि आलिया और रणबीर अस्पताल से घर वापस जाते समय बाहल निकलकर पैपराजी को पोज देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर है कि आलिया और रणबीर फिलहाल अपनी बेटी को लोगों से मिलवाना नहीं चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि कोई भी सेलिब्रिटी दोस्त या रिश्तेदार इस वक्त उनकी बेटी से मिलने के लिए आए।

रणबीर-आलिया ने बच्ची के लिए लिया ये फैसला

रणबीर-आलिया ने बच्ची के लिए लिया ये फैसला

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त किसी को भी अपनी बेटी के साथ मिलवाना नहीं चाहते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार वाले नहीं चाहते कि बेबी की फोटोज क्लिक हों। चाहे कोई दोस्त हो या परिवार वाले अगर किसी ने भी बेबी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी तो वो वायरल हो जाएगी। रणबीर और आलिया नहीं चाहते कि सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी बेबी की फोटो दिखाई दे। फिलहाल रणबीर और आलिया बेबी को लाइम लाइट से दूर रख रहे हैं।

बेटी से किसी मेहमान को मिलने की इजजात नहीं

बेटी से किसी मेहमान को मिलने की इजजात नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया और रणबीर की बेटी अभी बहुत ही छोटी हैं तो ऐसे में उसे इन्फेक्शन न हो जाए तो इस वजह से वह अभी अपनी बच्ची को सभी से दूर रखना चाहते हैं। रणबीर कपूर का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत हो गई है। रणबीर ने कहा है- घर पर आने वाले हर मेहमान से कोविड वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट तो नहीं मांजा जा सकता और न ही कोरोना की जांच की जा सकती है। ऐसे में बच्ची को ही मेहमानों से दूर रखने का फैसला किया गया है।

करण जौहर ने कोविड टेस्ट के बाद की थी मुलाकात

करण जौहर ने कोविड टेस्ट के बाद की थी मुलाकात

आपको बता दें कि जिस दिन आलिया ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था उस दिन उनके मेंटर फिल्म मेकर करण जौहर लंदन से भारत वापस लौट रहे थे। जब करण जौहर लंदन से वापस आए तो वह सीधा आलिया और उनकी बेटी से मिलने अस्पताल नहीं गए। उन्होंने अगले दिन अपना कोविड टेस्ट करवाया और रिजल्ट का इंतजार किया। इसके बाद ही वह आलिया और रणबीर से मिलने के लिए असप्ताल पहुंचे थे। वहीं कपूर परिवार की मानें तो अब बेबी घर आ गई है तो सिर्फ लिमिटेड लोग ही उससे मिल सकते हैं।

बेटी के साथ 'वास्तु' पहुंचें थे रणबीर और आलिया

बेटी के साथ 'वास्तु' पहुंचें थे रणबीर और आलिया

आपको बता दें कि अस्पताल से जिस्चार्ज होने के बाद आलिया की बेटी की एक झलक के लिए सुबह से ही पैपराजी अस्पताल के बाहर खड़े थे। फोटोग्राफर्स ने काफी कोशिश की ताकि एक झलक न्यूबॉर्न बेबी की नजर आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि कई पैपराजी ने बड़ी ही मेहनत से गाड़ी के अंदर की तस्वीरें लीं जिसमें नजर आ रहा था कि रणबीर कपूर ने अपने बेटी को गोद में लिया हुआ था और आलिया भट्ट उनके पास में बैठी हुई थीं।

आलिया के चेहरे पर नजर आया मां बनने का ग्लो

आलिया के चेहरे पर नजर आया मां बनने का ग्लो

बेटी को अस्पताल से घर ले जाते समय आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का ढीला गाउन पहना हुआ था और उनके चेहरे पर मैटरनिटी ग्लो साफ नजर आ रहा था। कैमरे को देखकर आलिया गाड़ी के अंदर से ही कई बार मुस्कुराती हुई नजर आईं। वहीं पापा बने रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में संभालते हुए नजर आ रहे थे। पीछे एक दूसरी गाड़ी में दादी नीतू कपूर मौजूद थीं। ये सभी लोग अस्पताल से निकलकर अपने घर 'वास्तु' पहुंचें थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+