शादी के लिए रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम के साथ साइन किया NDA?, जानें क्या होता है ये

मुंबई, 06 अप्रैल: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के इस पसंदीदा कपल की शादी की खबरों ने जमकर माहौल बनाया हुआ है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कई खुलासे किए जा रहे हैं। इस बीच लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मैरिज कराने वाली मैनेजमेंट टीम से एनडीए साइन करने को कहा है।

शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश

शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में इनकी शादी से जुड़ी अपडेट भी लगातार सामने आ रहे है। अब खबर है कि विक्की-कटरीना की तरह रणबीर और आलिया भी अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं।

वेडिंग टीम से कराया एनडीए साइन

वेडिंग टीम से कराया एनडीए साइन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों सितारों ने वेडिंग टीम के साथ कई शर्तें रखी हैं, जिसमें किसी तरह से शादी की खबरें लीक होना और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो ना आए, इसके लिए एनडीए के बारे में कहा है। खबरों के मुताबिक यह कपल 13 से 18 अप्रैल के बीच शादी करने जा रहा है। ऐसे में दोनों सितारों ने वेडिंग टीम से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) साइन करने को कहा है।

कॉन्ट्रैक्ट सख्त, कुछ भी बताने की इजाजत

कॉन्ट्रैक्ट सख्त, कुछ भी बताने की इजाजत

वैसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी शादी से जुड़ी काफी जानकारी छुपाने में कामयाबी हासिल की है। तमाम पहरेदारी के बावजूद अप्रैल के मिड में इस जोड़े की शादी की खबरें मीडिया में लीक हो गईं। अप्रैल के लास्ट में रणबीर और आलिया का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी पर लेटेस्ट अपडेट यह है कि दोनों ने जाहिर तौर पर अपनी शादी की टीम को एनडीए पर साइन करने के लिए कहा है। कॉन्ट्रैक्ट सख्त है और टीम के किसी को भी शादी के बारे में बोलने की इजाजत नहीं है।

आलिया-रणबीर ने लगाई सख्त पाबंदी

आलिया-रणबीर ने लगाई सख्त पाबंदी

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक सोर्स ने कहा कि हर कोई जो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में काम कर रहा है, जिसमें उनके पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट भी शामिल हैं, उन्हें एनडीए पर साइन करने के लिए कहा गया है। उनकी वेडिंग टीम, जिसको जाहिर तौर पर मैरिज स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनको समझौत पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया है। इसके तहत किसी को भी जोड़े की शादी के बारे में बोलने या किसी भी तस्वीर को लीक करने की अनुमति नहीं देता है।

रणबीर और आलिया की वेडिंग गेस्ट लिस्ट

रणबीर और आलिया की वेडिंग गेस्ट लिस्ट

सूत्रों के अनुसार रणबीर और आलिया ने करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और बॉलीवुड के कई फेमस लोगों को अपनी शादी में इनवाइट किया है। शादी से पहले रणबीर एक बैचलर पार्टी भी दे रहे हैं, जिसमें अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर और अभिनेता के बचपन के दोस्त शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+