'रामायण' में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फीस 'बाहुबली' के बजट से भी ज्यादा, पैसे सुनकर रह जाएंगे दंग

Ramayana Star Cast Fees: 'रामायण' का टीजर आते ही इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। फिल्म में कई सारे एक्टर्स हैं। हालांकि इसमें अभी तक रणबीर और यश की झलक दिखाई गई है। फिल्म में रणबीर राम और यश रावण बने हैं। फिल्म का 1600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मेकर्स इस फिल्म में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

इस फिल्म के टीजर के आते ही रणबीर, यश और बाकी एक्टर्स की मिलने वाली फीस को लेकर खबरें तेज चल रही हैं। खबरों की माने तो सबसे महंगे एक्टर इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर साबित हुए हैं। वहीं, साई पल्लवी ने भी इस फिल्म के लिए दोगुनी फीस चार्ज की है।

Ramayana Star Cast Fees

स्टार कास्ट की फीस
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट की माने तो रणबीर कपूर ने रामायण के लिए 75 करोड़ रुपये फीस ली है। यानी उनको प्रोड्यूसर्स 150 करोड़ रुपए देंगे। क्योंकि'रामायण' दो पार्ट में बन रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यश को दोनों फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, सीता बनी साई पल्लवी ने भी अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यानी उन्हें दो फिल्मों के लिए 12 करोड़ रुपये मिलेंगे। आमतौर पर वो एक फिल्म के लिए 2.5 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। ऐसे में 262 करोड़ रुपये फिल्म के सिर्फ तीन एक्टर्स ही लेकर जा रहे हैं। हालांकि बाकी एक्टर्स की फीस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी आई नहीं है।

रामायण की स्टार कास्ट
'रामायण' की कास्ट में रणबीर, यश और साई पल्लवी के अलावा और भी कई एक्टर्स हैं। फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।कुणाल कपूर इंद्र का, रकुलप्रीत शूर्पणखा और विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति यानी दैत्य विद्युतजिव्हा का रोल कर रहे हैं। वहीं, अरुण गोविल इसमें दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा और लारा दत्ता भी फिल्म दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+