रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने बनाया ऐसा वीडियो, भड़के फैंस, एक्ट्रेस ने लोगों को ऐसे दिया जवाब
Dipika Chikhlia: दीपिका चिखलिया ने कहा- मुझे पता है कि मेरी छवि और चेहरा देवी सीता के लिए ही जाने जाते हैं लेकिन मेरी एक पर्सनल लाइफ भी है। मेरे वीडियोज का सम्मान करें।

Dipika Chikhlia: रामानंद सागर की 'रामायण' में देवी सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोग आज भी उसी रूप में देखना पसंद करते हैं। दीपिका चिखलिया ने खुद खुलासा किया है कि उनके रील और म्यूजिक वीडियोज बनाने को लेकर लोग आपत्ति जताते हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। दीपिका चिखलिया ने बताया कि लोग उन्हें सीता माता के रूप में ही देखना पसंद करते हैं। लोगों का मानना है कि उन्हें रील्स वीडियो में शामिल होने से बचना चाहिए।
दीपिका चिखलिया ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स और फेमस ट्रेंड्स पर रील वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके जरिए वह अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था और इस खास मौके पर एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
लोगों ने कहा- आप माता सीता ही लगती हैं
दीपिका चिखलिया ने आजतक को दिए एक इंटरव्यू में कहा है- एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं ये सुनिश्चित करने की कोशिश करती हूं कि मैं अपने फैंस और उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाऊं। लेकिन, मुझे अभी भी मैसेजेस मिलते हैं कि हम आपको सीता माता के रूप में ही देखते हैं, कृपया ऐसी रील न बनाएं। कृपया ऐसे कपड़े न पहनें। दीपिका चिखलिया ने आगे कहा- मुझे पता है कि मेरी छवि और चेहरा देवी सीता के लिए ही जाने जाते हैं लेकिन मेरी एक पर्सनल लाइफ भी है।
दीपिका ने कहा- मेरे वीडियोज का सम्मान करें
दीपिका चिखलिया ने अपने इंटरव्यू में कहा- मैं सोशल मीडिया पर कुछ भी खुलासा करने से बचती रहती हूं। मैं अपने फैंस के लिए वीडियो को सिंपल और अच्छा रखने की कोशिश करती हूं। मैंने हमेशा अपने सीता होने का किरदार का सम्मान किया है। उन्होंने आगे कहा- लेकिन लोग फिर भी आहत हो जाते हैं। लोगों को समझना चाहिए कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और साथ में एक इंसान भी हूं। मैं हर समय एक जैसी नहीं रह सकती।
'मैं एक एक्ट्रेस हूं, कई किरदार निभाती हूं'
दीपिका चिखलिया ने कहा- मैंने हाल ही में अरुण गोविल के साथ एक फिल्म भी की थी जिसमें मैंने एक गुस्सैल हाउस वाइफ की भूमिका निभाई थी। वह पत्नी हमेशा अपने पति के साथ लड़ती रहती थी। मैं एक एक्ट्रेस के रूप में तरह तरह के किरदार निभाती हूं। मुझे इस बात की छूट होनी चाहिए कि मैं क्या-क्या कर सकती हूं। मेरे फैंस को भी मेरी पसंद का सम्मान करना चाहिए।
दीपिका चिखलिया बनी थीं माता सीता
आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने 80 के दशक के अंत में रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाया था। इस एक किरदार ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया था। इसके बाद दीपिका चिखलिया को उनके को-एक्टर अरुण गोविल के साथ डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'द कपिल शर्मा शो' में गेस्ट के रूप में देखा जा चुका है।
{document1}dipik












Click it and Unblock the Notifications