रणबीर कपूर की 'रामायण' के पोस्ट प्रोडक्शन में लगेगा 1 साल का समय, रिलीज के पहले आएगा फाइनल कट!
Ramayana Part One: रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट वन' इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में जानकारी आई है कि इस फिल्म का एडिट फाइनल हो चुका है और इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर काम तेज़ी से चल रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर य प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण: पार्ट वन' की शूटिंग जून 2025 में ही पूरी हो गई थी। निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म के पहले पार्ट का एडिट लॉक कर दिया है, जिसकी अवधि भी तय कर ली गई है। VFX का पहला चरण पूरा हो चुका है, और टीम अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, नमित मल्होत्रा और उनकी टीम केवल VFX पर 300 से अधिक कार्य दिवस लगा रही है। उनका लक्ष्य है कि 'रामायण: पार्ट वन' का फाइनल कट दिवाली 2026 की रिलीज़ के लिए गर्मियों 2026 तक तैयार हो जाए। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जा रही है, जिसके लिए एक व्यापक मार्केटिंग रणनीति बनाई गई है।
फिल्म के निर्माताओं की प्रतिबद्धता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'रामायण: पार्ट टू' का लगभग 75 प्रतिशत पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य 'रामायण: पार्ट वन' की रिलीज़ से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। एक सूत्र ने बताया, "यह 'रामायण' की दुनिया में नमित मल्होत्रा के विश्वास का प्रतीक है। वे एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"
रणबीर कपूर, जो फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक हैं, फिलहाल 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं, जो जनवरी 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। वह यश राज फिल्म्स की 'धूम 4' में भी काम करने वाले हैं, जो अभी प्री-प्रोडक्शन चरण में है और 2026 के अंत तक फ्लोर पर जाने की संभावना है। 'रामायण 2' और 'धूम 4' के बीच रणबीर एक और फिल्म कर सकते हैं, हालांकि अभी इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications