'मैं गे नहीं हूं, लेकिन वो सिर्फ एक लड़का था, जिसे मैं Kiss करना चाहता था', राम गोपाल वर्मा ने बताई दिल की बात

'मैं गे नहीं हूं...लेकिन वो सिर्फ एक लड़का था, जिसे मैं Kiss करना चाहता था', राम गोपाल वर्मा ने बताई दिल की बात

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड के फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा हमेशा अपनी शानदार फिल्मों और अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'लड़की' को लेकर खबरों में हैं। ये फिल्म मार्शल आर्ट्स पर आधारित है। आरजीवी की नई फिल्म में पूजा भालेकर, अभिमन्यु सिंह और राजपाल यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राम गोपाल वर्मा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि महान मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली को चूमना (KISS) चाहते थे। जी हां, आपने सही पढ़ा, राम गोपाल वर्मा ने ब्रूस ली के लिए अपनी दीवानगी का खुलासा किया है और अपनी दिल की बात बताई है।

'ब्रूस ली के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं राम गोपाल वर्मा'

'ब्रूस ली के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं राम गोपाल वर्मा'

राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ''लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन'' को लेकर खबरों में हैं। फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राम गोपाल वर्मा का कहना है कि फिल्म ब्रूस ली की 1973 की फिल्म एंटर द ड्रैगन से प्रभावित है। इस फिल्म को लेकर दिए अपने एक नए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा, महान मार्शल कलाकार और अभिनेता ब्रूस ली को उनके 'अस्तित्व' के लिए चूमना चाहेंगे। राम गोपाल ने कहा, वह ब्रूस ली के व्यक्तित्व, स्क्रीन प्रेजेंस और आंखों के दीवाने थे।

'मैं गे नहीं हूं लेकिन ब्रूस ली को Kiss करना चाहता था...'

'मैं गे नहीं हूं लेकिन ब्रूस ली को Kiss करना चाहता था...'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने ब्रूस ली की तारीफ करते हुए कहा कि मार्शल आर्टिस्ट और एक्टर ब्रूस ली के बारे में उनके दिल बहुत प्यार और सम्मान है। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा, ''मैं गे (समलैंगिक) नहीं हूं...।लेकिन वह (ब्रूस ली) अकेला लड़का था जिसे मैं चूमना (किस) चाहता था। मैं उसे किस उसके अस्तित्व के लिए, उसके होने के लिए उसके करना चाहता था।''

'ब्रूस ली में कुछ अलग ही बात थी...'

'ब्रूस ली में कुछ अलग ही बात थी...'

राम गोपाल वर्मा ने कहा, ''ब्रूस ली में कुछ तो अलग था, वो सिर्फ उसके स्पीड और उसके पावर के बारे में नहीं था। मैं नहीं मानता कि पंचिंग पावर में 10-15 फीसदी से ज्यादा का अंतर है। यह उनका व्यक्तित्व है, यह उनकी स्क्रीन उपस्थिति है, यह उनकी आंखें हैं, जो उन्हें बाकियों से अलग बनाते हैं। वह अपने होने की शक्ति को समझते थे। वह दर्शकों को अपने पंच पर रिएक्ट करने के लिए वक्त देते थे। लोग इसी बात को एन्जॉय करते थे।''

ब्रूस ली के दीवाने हैं राम गोपाल वर्मा

ब्रूस ली के दीवाने हैं राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने कहा, ये फिल्म मेरे करियर का बहुत अहम फिल्म है...क्योंकि मैं ब्रूस ली से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। अपने कॉलेज के दिनों मैं ब्रूस ली का दीवाना था। मैं मार्शल आर्टिस्ट नहीं हूं लेकिन अपने कॉलेज के दिनों में मैं कई सारे मार्शल आर्ट्स के फॉर्म सीखे हैं। ब्रूस ली सिर्फ 5 फीट 7 इंच के थे, इस साइज में उन्होंने जो करके दिखाया है, वो कमाल से भी कहीं ऊपर है।''

'ब्रूस ली को लेकर जितनी समझ है, उससे मैंने फिल्म बनाई'

'ब्रूस ली को लेकर जितनी समझ है, उससे मैंने फिल्म बनाई'

राम गोपाल वर्मा ने कहा, ''फिल्म लड़की मेरे लिए बहुत इमोशनल फिल्म है, क्योंकि मैं ब्रूस ली को जितना जाना है, जितनी मेरी समझ है, उसको लेकर मैंने ये फिल्म बनाई है। ये फिल्म अब चीन में भी रिलीज हो रही है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मैं इस फिल्म को बनाकर बहुत खुश हूं...लोगों को इसको जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उसका धन्यवाद करते हैं।''

'ब्रूस ली के साथ मेरा बहुत बड़ा जुनून जुड़ा है...'

'ब्रूस ली के साथ मेरा बहुत बड़ा जुनून जुड़ा है...'

हाल ही में एक दिन एक अन्य इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने ब्रूस ली के प्रति अपने जुनून के बारे में बात की। फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए ब्रूस ली ने कहा, "ब्रूस ली के साथ मेरा बहुत बड़ा जुनून रहा है। मैंने अपने कॉलेज के दिनों में एंटर द ड्रैगन देखी थी। मैं हमेशा से एक मार्शल आर्ट फिल्म बनाना चाहता था, विशेष रूप से उनकी लड़ाई की शैली को लेकर। वो एक ऐसे शख्स थे जिन्हें मैं कास्ट करना चाहता था।''

इन दो कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं राम गोपाल वर्मा

इन दो कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं राम गोपाल वर्मा

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई हिंदी फिल्म स्टार है जिसके साथ वह काम करने से चूक जाते हैं...? फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि वह अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी थे, जिनकी फिल्में देखने के लिए वह टिकट खरीदने के लिए लाइन में घंटों खड़े रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने कहा, उनके बाद कोई और नहीं रहा जिसके साथ वह वास्तव में काम करना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+