लेस्बियन लड़कियों की 'खतरा: डेंजरस' रिलीज को तैयार, मानी जा रही सबसे बोल्ड और विवादित फिल्म
मुंबई, 26 फरवरी: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा: डेंजरस' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। काफी समय से अपने बोल्ड दृश्यों को लेकर सेंसर में फंसी इस फिल्म को ए (एडल्ट) सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी मिल गई है। बोर्ड से मंजूरी के बाद अब 8 अप्रैल 2022 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खुद निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ये जानकारी दी है।

रामगोपाल वर्मा ने जताई खुशी
राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की जाकारी देते हुए इस पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसस पर रिलीज डेट 8 अप्रैल लिखी हुई है। राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि खतरा: डेंजरस को ए सर्टिफिकेट मिलने से वो खुश हैं। वर्मा ने कहा है कि यह दो महिलाओं के बीच एक प्रेम कहानी है, जिसमें समलैंगिक संबंधों को दिखाया है।

फिल्म में काफी ज्यादा इंटीमेट सीन
रामगोपाल वर्मा की ये फिल्म दो लेस्बियन लड़कियों के रिश्तों पर आधारित हैं। जो पुरुषों से असंतुष्ट होकर एक दूसरे की तरफ आकर्षित होती हैं। इस क्राइम थ्रिलर -ड्रामा फिल्म में काफी बोल्ड और इंटिमेट सीन शूट हुए हैं। इसे सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक कहा जा रहा है। कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद ना होते तो पहले ही ये फिल्म रिलीज हो जाती। राम गोपाल वर्मा इसकी रिलीज के लिए काफी दिन से इंतजार कर रहे हैं।

अप्सरा और नैना ने निभाए मुख्य किरदार
इस फिल्म में साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड किरदार में हैं। दोनों फिल्म में एक-दूसरे के साथ जमकर रोमांस किया है। दोनों के कई किसिंग सीन भी फिल्म में हैं। बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो भी रिलीज हुई है। इसमें राजकुमार गे तो भूमि लेस्बियन की भूमिका में हैं।












Click it and Unblock the Notifications