पति राम चरण से कई गुना ज्यादा कमाती हैं पत्नी उपासना, अरबों में है उनकी कमाई, अपोलो हॉस्पिटल से है कनेक्शन

Ram Charan and Upasana Kamineni Wedding Anniversary: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कप्लस में से एक हैं। दोनों हमेशा हर हालात में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। आपको बता दें कि राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की मुलाकात स्कूल में हुई थी और तभी से दोनों साथ हैं। आज यानी 14 जून को राम चरण और उपासना की शादी की 11वीं सालगिरह है। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना के करियर और कमाई के बारे में।

रामचण और उनकी पत्नी उपसना ने प्रोफेशनल रूप से एकसाथ ग्रोथ की है। राम चरण जहां साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर हैं, वहीं उनकी पत्नी उपासना एक दमदार बिजनेसवुमेन हैं। दोनों ने अपने अपने फील्ड में खूब नाम कमाया है। साथ ही करोड़ों की संपत्ति बनाई है और जमकर कमाई भी करते हैं।

ram charan

पारिवारिक बिजनेस संभाल रही हैं उपासना
राम चरण का नाम साउथ फिल्मों के महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। वहीं उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी पारिवारिक बिजनेस संभाल रही हैं और सफलता का आसमान छू रही हैं। उपासना कामिनेनी ने इंटरनेशनल बिजनेस मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन करने के बाद फैमिली बिजनेस को ज्वाइन किया था। आज वह अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस प्रेजिडेंट हैं।

अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस प्रेजिडेंट हैं उपासना
सिर्फ इतना ही नहीं उपासना कामिनेनी एक वेलनेस प्लटफॉर्म की भी मालकिन हैं। उपासना हेल्थ केयर के साथ-साथ जमकर सोशल वर्क भी करती हैं। इसके अलावा उपासना 'बी पॉजिटिव' मैगजीन की एडिटर-इन चीफ भी हैं। उपासना कामिनेनी फैमिली हेल्थ प्लान इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।

1983 में अपोलो हॉस्‍प‍िटल चेन की हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि उपासना कामिनेनी के पिता अनिल कामिनेनी है और वह केईआई ग्रुप के फाउंडर हैं। वहीं उपासना की मां शोभना अपोलो हॉस्‍प‍िटल की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन हैं जबकि उपासना के नाना प्रताप सी. रेड्डी अपोलो हॉस्‍प‍िटल के चेयरमैन हैं। उन्होंने ही भारत में साल 1983 में अपोलो हॉस्‍प‍िटल चेन की शुरुआत की थी।

उपासना के नाना हैं अरबपति
उपासना के नाना के परिवार की गिनती देश के 100 बड़े अरबपतियों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामचरण की पत्नी उपासना के नाना प्रताप सी. रेड्डी और उनके परिवार के पास करीब 21 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है।

फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं उपासना
पारिवारिक बिजनेस से जुड़ने से पहले उपासना कामिनेनी फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। हालांकि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपना फैमिली बिजनेस संभालने लगीं। उपासना ने पहले हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी काम किया है। पहले उपसना जनरल मैनेजर के पद पर अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद में काम करती थीं। फिर वह अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+