क्या राम चरण ने भाई अल्लू अर्जुन को कर दिया अनफॉलो? अब क्या करेंगे 'पुष्पा'? क्यों भाइयों के बीच चल रहा तनाव?
Ram Charan and Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन और कोनिडेला परिवार के बीच तनाव शुरू हो गया है। इस तनाव की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है।
राम चरण ने अल्लू अर्जुन को किया अनफॉलो?
ये मनमुटाव तब से शुरू हुआ है जब से अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने एक्टर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कमेंट कर दिया था। फिलहाल खबर है कि एक्टर राम चरण ने अपने चचेरे भाई अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

अल्लू अर्जुन और कोनिडेला परिवार में तनाव
-अल्लू अर्जुन और राम चरण की इन हरकतों को देख अब उनके फैंस को लगने लगा है कि परिवार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि फैमिली में अनबन की अफवाहें तब सेचल रही हैं जब से अल्लू अर्जुन आंध्र प्रदेश चुनाव से पहले अपने चाचा पवन कल्याण के ऑपोजिट मैदान में खड़े शिल्पा रविचंद्र किशोर रेड्डी के समर्थन में नांदयाल गए थे।
-इस घटना के बाद से कोनिडेला और अल्लू अर्जुन के परिवार के बीच तनाव बढ़ने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि राम चरण इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन को फॉलो नहीं करते हैं, लेकिन वो उनके छोटे भाई अल्लू सिरीश को फॉलो करते हैं। हालांकि राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला अभी भी अल्लू अर्जुन को उनके पब्लिक और पर्सनल दोनों अकाउंटस को फॉलो करती हैं।
-वहीं अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी के अलावा किसी दूसरे शख्स को फॉलो नहीं करते हैं और स्नेहा भी पति राम चरण को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं। हालांकि अब अल्लू अर्जुन और रमा चरण के फैंस को लग रहा है कि चचेरे भाइयों के बीच तनाव शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार पिछले साल साईं दुर्गा तेज ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन को अनफॉलो कर दिया था ।
अल्लू अर्जुन के पिता ने किया था राम चरण की फिल्म पर किया ऐसा कमेंट
-आपको बता दें कि राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस मूवी को दिल राजू ने प्रोड्यूस किया था। 'गेम चेंजर' के बाद दिल राजू की दूसरी फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' रिलीज हुई जो कि सुपरहिट साबित हुई है।
-वहीं हाल ही में रिलीज एक और फिल्म 'थंडेल' के इवेंट में दिल राजू और अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म के प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद भी मौजूद थे।
-इसी इवेंट में अल्लू अरविंद ने कहा- दिल राजू ने हाल ही में इतिहास रचा है, उनकी एक फिल्म (नीचे की तरफ इशारा किया) और दूसरी फिल्म (ऊपर की तरफ इशारा किया)। उनके यहां इनकम टैक्स रेड भी हुई और एक हफ्ते में ही उनके साथ बहुत कुछ हो गया।
-अल्लू अरविंद की इस बात से लोगों को लग रहा है कि वो राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के फ्लॉप होने को लेकर एक्टर का मजाक उड़ा रहे हैं।
-हालांकि, बाद में अल्लू अरविंद ने इस बात पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा- मेरा मतलब सिर्फ इतना ही था कि दिल राजू ने एक ही हफ्ते में नुकसान और फायदा दोनों देख लिया। राम चरण मेरे बेटे जैसा है और वो मेरा इकलौता भांजा भी है। मैं उसका इकलौता मामा हूं, हमारा रिश्ता बहुत गहरा है। मुझे वो बहुत पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications