'मैं कोरोना के पोस्ट इफेक्ट से काफी घबराई हुई हूं', राम चरण की वाइफ को सता रहा यह डर
हैदराबाद, 11 मई: कोरोना वायरल का कहर अभी भी जारी है। आरआरआर फेम और साउथ सुपरस्टार राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि एक्ट्रेस की वाइफ ने बताया कि अब वो कोरोना वायरस से रिकवर हो चुकी हैं, लेकिन अब भी वो कोरोना के पोस्ट इफेक्ट को लेकर काफी चिंतित है।

'कोरोना का हमला हल्का था'
अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उपासना कामिनेनी ने बताया कि वैक्सीनेटेड होने के बाद भी उनको माइल्ड कोविड -19 लक्षणों का अनुभव हुआ। 11 मई को शेयर किए गए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उपासना ने लिखा, "रिकवर एंड रेडी टू रॉक एंड रोल के साथ-साथ रेस्ट के लिए ब्रेक लिया। पिछले हफ्ते कोविड हुआ था, कोरोना का हमला हल्का था, क्योंकि मुझे वैक्सीन लगा चुकी थी।

'लेकिन अब काफी डर लग रहा है'
उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टरों ने सिर्फ पेरासिटामोल और विटामिन दी है। लेकिन अब काफी डर लग रहा है। लोगों का कहना है कि मैं एनर्जी, बाल झड़ने की समस्या और दर्द की शुरुआत के लिए तैयार रहूं, हालांकि उन्होंने बताया कि अभी कुछ भी ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है ताकि ये मुझे इफेक्ट ना करें। उपसाना ने बताया कि मैंने केवल इसलिए टेस्ट किया, क्योंकि मैं चेन्नई में अपने दादा-दादी से मिलने जा रहा थी। नहीं तो पता भी नहीं चलता।

14 जून, 2012 को हुई थी शादी
फिलहाल राम चरण फिल्म मेकर शंकर की आरसी 15 की शूटिंग के लिए विशाखापत्तनम में हैं। आपको बता दें कि राम चरण और उपासना कामिनेनी टॉलीवुड में सबसे फेमल कपल्स में से एक हैं। उपासना ने चरण से एक स्पोर्ट्स क्लब में मुलाकात की थी। शुरू में वे बहुत लड़ते थे और उन्हें यह महसूस करने में पांच साल लग गए कि वे प्यार में हैं। इस कपल ने 11 दिसंबर, 2011 को सगाई कर ली। राम चरण और उपासना ने 14 जून, 2012 को शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications