राम चरण ने की पत्नी उपासना के पैरों की मालिश, तो लोगों ने कही ऐसी बात, वायरल हो रहा है वीडियो

Ram Charan: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण पिछले साल ही एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं। राम चरण इन दिनों अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी और बेटी क्लिनकारा को समय देते नजर आते है। राम चरण और उनकी पत्नी का बॉन्ड भी काफी प्यारा है। दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते हैं और इनके कपल गोल्स भी फैंस के लिए खास होते हैं।

राम चरण ने की पत्नी उपासना के पैरों की मालिश
हाल ही में राम चरण को उनकी पत्नी के पैरों की मालिश करते हुए भी देखा गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के लिए जाते हुए देखा जा सकता है।

ram charan

उपासना ने शेयर किया पति का वीडियो
राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के साथ प्राइवेट जेट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी पत्नी के पैरों को मसाज कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जामनगर जाते हुए वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण खिड़की से बाहर देख रहे हैं और पत्नी उपासना के पैरों को गोद में रखकर मालिश कर रहे हैं। उपसान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हमारे साथ जामनगर के लिए उड़ान भरें। कपल के कई फैंस ने वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया है। लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट्स किए हैं।

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में राम चरण और उपासना
आपको बता दें कि गत 1 मार्च 2024 को हैदराबाद एयरपोर्ट पर नीले और काले रंग के कपड़ों में राम चरण और उपासना को देखा गया था। बाद में, अनंत-राधिका की प्री वेडिंग से दोनों का वीडियो सामने आया। उपासना ने टॉप के साथ एक स्लिंकी ब्लैक स्कर्ट पहन रखी थी। साथ ही उनकी ज्वेलरी ने आउटफिट को पॉप कलर दिया था। वहीं राम चरण गहरे हरे रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+