रकुल प्रीत सिंह या जैकी भगनानी, जाने कौन है ज्यादा अमीर? एक्ट्रेस की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Jackky-Rakul Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल की शादी 21 फरवरी को गोवा में होगी। ऐसे में जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।

सबसे पहले हम बात करें रकुल प्रीत सिंह के होने वाले पति जैकी भगनानी की नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 से 40 करोड़ के बीच की बताई जाती है। वह एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2018 में उन्हें आखिरी बार फिल्म मित्रों में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।

Rakul Preet Singh

वहीं रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो वह एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए वसूलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ लगभग 49 करोड़ रुपए है। रकुल की सालाना कमाई लगभग 8 करोड़ रूपये है। इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन से भी लगभग 45 लाख की कमाई कर लेती हैं।

वहीं रकुल प्रीत सिंह के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं। एक्ट्रेस का एक फ्लैट हैदराबाद में है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा एक्ट्रेस का आलीशान घर एक मुंबई और दिल्ली में भी है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं रकुल के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।

बता दें कि, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी पहले विदेश में होने वाली थी लेकिन पीएम मोदी की वजह से कपल ने गोवा को वेडिंग डेस्टिनेशन चुना। 21 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी में कपल के खास दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में कपल रिसेप्शन पार्टी देगा जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+