रकुल प्रीत ने शेयर की मालदीव से येलो को-ऑर्ड ड्रेस में खूबसूरत तस्वीर, लिखा ये बेहतरीन कैप्शन
रकुल प्रीत ने शेयर की मालदीव से येलो को-ऑर्ड ड्रेस में खूबसूरत तस्वीर, लिखा ये खूबसूरत कैप्शन
नई दिल्ली, 26 फरवरी। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने वीकेशन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। रकुल की इस फोटो पर राशि खन्ना ने भी बहुत प्यारा सा कमेंट किया है ।

काम से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए एक्ट्रेस पहुंची मालदीव
बता दें रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने शूट कमिटमेंट में काफी बिजी हैं। इसलिए काम से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए एक्ट्रेस ने हाल ही में मालदीव के लिए उड़ान भरी । उन्होंने वहां से अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। राशि खन्ना ने उनकी तारीफ की।

बेहद खूबसूरत लग रही
रकुल ने मालदीव में यलो कलर के को-ऑर्ड सेट में आकर्षक हॉलिडे डेस्टिनेशन पर समुद्र के नीले पानी के सामने पोज दिया है । उन्होंने अपने लुक को बड़े हैट से कम्पलीट किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

रकुल ने फोटो के साथ लिखा बहुत ही प्यारा कैप्शन
रकुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम समंदर से उधार लिए गए रंगों में सपने देखते हैंराशि खन्ना ने रकुल प्रीत सिंह की तस्वीर के कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ की। उसने लिखा, सौंदर्य
बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ गई थीं ताजमहल देखने
रकुल प्रीत सिंह हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ आगरा में ताजमहल देखने पहुंचीं थी। पिछले साल रकुल के 31वें जन्मदिन पर इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म में आएंगी नजर
रकुल प्रीत सिंह को जॉन अब्राहम-स्टारर अटैक की रिलीज का इंतजार है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 1 अप्रैल को स्क्रीन पर आएगी। रकुल अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म रनवे 34 में भी दिखाई देंगी, जिसका नाम पहले मेडे था । फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। रकुल थैंक यू में भी अजय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इनके अलावा एक्ट्रेस के पास आयुष्मान खुराना के साथ डॉक्टर जी, अक्षय कुमार के साथ तमिल फिल्म रतनसन का हिंदी रीमेक और छत्रीवाली लाइन में हैं। छतरीवाली में एक्ट्रेस फिल्म में कंडोम टेस्टर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications