कन्फर्म हुई इस हसीन जोड़े की शादी! गोवा में लेंगे 7 फेरे? लोग बोले-'ये तो PM मोदी इफेक्ट है '

Rakul Preet Singh -Jackky Bhagnani Marriage: लंबे वक्त से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता -एक्टर जैकी भगनानी के अफेयर की खबरें आ रही हैं। दोनों के फैंस इनकी शादी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani

ऐसे में खबर आ रही है कि रकुल-जैकी 22 फरवरी 2024 को शादी कर सकते हैं और इन दोनों ने अपने विवाह के लिए देश के खूबसूरत शहरों में से एक गोवा को चुना है।

'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया था जिक्र

जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरों के साथ एक और बात की चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि शायद इन दोनों ने पीएम मोदी की उस अपील को मान लिया, जो उन्होंने अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में की थी।

पीएम मोदी ने जनता से किया था ये सवाल

दरअसल पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'वोकल फॉर लोकल' का महत्व समझाते हुए सवाल किया था कि 'मैं अपने सभी भारतवासियों से एक प्रश्न पूछना चाहता हूं को वो मुझे ये बताएं कि क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है?'

विदेश के बजाय देश में करें शादी-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा था कि 'अगर आप लोग देश में शादी करेंगे तो देश की आर्थिक तरक्की होगी, आपके खर्चों से किसी का भला होगा। आपकी मेमोरी में वो यादगार पल होंगे जिनके बारे में आप अपने बच्चों को बता पाएंगे।'

जैकी-रकुल करेंगे गोवा में शादी?

इसलिए जब से जैकी-रकुल की गोवा में शादी करने की खबर आई है, तब से ही लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं 'ये तो पीएम मोदी इफेक्ट है।'

'तो निश्चित तौर पर देश के लोगों का भला होगा'

एक यूजर ने लिखा कि 'अगर वाकई में सेलिब्रेटी ऐसे करने लगे तो निश्चित तौर पर देश के लोगों का भला होगा।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'आने वाले सुनहरे जीवन के लिए मैं रकुल और जैकी को शुभकामनाएं देता हूं और उनके इस निर्णय के लिए बधाई भी देता हूं।'

शादी के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं है

कुल मिलाकर लोग रकुल और जैकी को बधाई दे रहे हैं लेकिन अब तक दोनों की ओर से या उनकी फैमिली की ओर से इस शादी के बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है।

रकुल-जैकी करेंगे सिंपल शादी, नहीं होगा धूम-धड़ाका

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये शादी बहुत ही प्राइवेट और सिंपल तरीके से होगी। जिसमें दोनों के परिवार के अलावा करीबी मित्र और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इस शादी को मीडिया की पहुंच से भी दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

रकुल और जैकी 2021 से रिलेशनशिप में हैं!

फिलहाल आपको बता दें कि रकुल और जैकी 2021 से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि रकुल हमेशा जैकी को अपना सबसे क्लोज फ्रेंड ही कहती आई हैं और अफेयर की बात पर अक्सर मुस्कुरा देती हैं।

साउथ-बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं रकुल

10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में जन्मी रकुल साउथ-बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं, इन्होंने बहुत कम वक्त में फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म से की थी।

'यारियां' थी रकुल की पहली बॉलीवुड फिल्म

मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप रहीं रकुल ने बॉलीवुड में फिल्म 'यारियां' से कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड की कई टॉप एक्टर के साथ काम किया है तो वहीं जैकी भगनानी मशहूर फ़िल्म निर्माता वाशु भगनानी के पुत्र हैं।

'फालतू' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में जैकी ने किया काम

जैकी ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की और 'फालतू' और 'यंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में सफलता ना मिलने के बाद इन्होंने निर्माता बनने का फैसाला किया। बतौर प्रोड्यूसर इनकी पहली फिल्म 'सरबजीत' थी और तब से आज तक इन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+