raksha Bandhan 2023: बी-टाउन के इन मुंह बोले भाई-बहनों का सगों से भी ज्यादा प्यार, हर साल बांधते हैं राखी
बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। बी-टाउन में ऐसे कई मुंह बोले भाई-बहन हैं जो हर साल एक दूसरे के साथ ये त्योहार सेलिब्रेट करते हैं।
Raksha Bandhan 2023: 30 अगस्त को देश में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। सभी बहनें इस त्योहार का खासतौर से इंतजार करती हैं। ये जानने के लिए कि आखिर उनका भाई क्या स्पेशल तोहफा देने वाला है। वहीं बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन का जश्न मनाया जाता है। आज हम आपको उन मुंह बोले भाई-बहनों के बारे में बताएंगे जिनके आपस में काफी प्यार है। इतना ही नहीं ये हर साल एक दूसरे राखी भी बंधवाते हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है।
गौरी खान और साजिद खान
साजिद खान जो कि फराह खान के सगे भाई हैं। उनकी शाहरुख खान से काफी गहरी दोस्ती है। वह सालों से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। यही वजह है कि गौरी खान भी साजिद खान को अपना भाई मानती हैं। यहां तक कि वह हर साल उन्हें राखी भी बांधती हैं।
सोनू सूद और ऐश्वर्या राय
फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या राय और सोनू सूद ने स्क्रीन शेयर की थी। इसमें सोनू उनके भाई का किरदार निभाते हैं। तभी से दोनों एक दूसरे के साथ भाई-बहन का बॉन्ड शेयर करते हैं। फिल्म के एक सीन में एक्ट्रेस ने सोनू को राखी भी बांधी थी। ऐश्वर्या उन्हें रियल में भले ही राखी नहीं बांध पाती लेकिन दोनों इस रिश्ते को आज भी अच्छे से निभा रहे हैं।

अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ
इस लिस्ट में तीसरा नाम अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ का है। एक्ट्रेस उन्हें अपने भाई की तरह मानती हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने कराई थी। जिसके बाद से कैटरीना हर साल अर्जुन को राखी बांधती आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण और जलाल
बता दें कि, जलाल दीपिका पादुकोण के सिक्योरिटी गार्ड हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं वह साय की तरह उनके साथ रहते हैं और एक पल के लिए भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ते। यही वजह है कि दीपिका अपने बॉडीगार्ड जलाल को सगे भाई की तरह मानती हैं। वह हर साल उनकी कलाई में राखी बांधती हैं।
अरबाज खान और अमृता अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी भले ही टूट गई लेकिन वह एक्ट्रेस की बहन अमृता अरोड़ा से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अरबाज खान रिश्ते में अमृता के जीजा लगते थे लेकिन अमृता उन्हें अपने भाई की तरह मानती हैं और हर साल उनकी कलाई में रक्षाबंधन पर राखी बांधती हैं।












Click it and Unblock the Notifications