‘सारा पैसा मोदी जी को श्रीलंका देना पड़ेगा…’ राखी सावंत ने पीएम को लेकर क्यों कही ऐसी बात?
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपने बयान के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने इस बार पीएम मोदी का जिक्र करते हुए खुद को डरा हुआ बताया।
मुंबई, 14 जुलाई: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उनकी वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिक्र किया। साथ ही खुद को उन्होंने डरा हुआ भी बताया। ऐसा राखी सावंत ने क्यों कहा देखिए उनका ये मजेदार वीडियो

पीएम मोदी को लेकर क्या बोलीं राखी सावंत?
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाले राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा कहती हैं कि खुद ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें राखी सावंत खुद को डरा हुआ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो काफी मजेदार है।
'मुझे पकड़कर कहीं उन्होंने मोदी जी से..'
दरअसल, विरल भियानी ने राखी सावंत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें राखी सावंत श्रीलंका में चल रहे है आर्थिक संकट पर बयान देती हुई नजर आईं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का भी जिक्र किया। राखी सावंत ने कहा कि, 'इकोनॉमी वॉर चल रहा है, मुझे पकड़कर कहीं कुछ मांग लिया उन्होंने मोदी जी से तो..., आपकी राखी को यहां पकड़ कर रखा है हमने। भाई मेरे को बहुत डर लग रहा है, आप समझ रहे हो?'

'मुझे नहीं छोड़ेंगे तो मोदी जी क्या करेंगे'?
राखी ने आगे कहा कि, उन्होंने अगर मुझे पकड़ लिया और कहा कि वो मुझे नहीं छोड़ेंगे तो मोदी जी क्या करेंगे? वो तो मुझे बचाने के लिए कुछ भी देंगे। हिंदुस्तान का सारा पैसा मुझे छुड़ाने में लगा देंगे। देश तो हमारा सोने की चिड़िया है। मोदी जी देश का सारा पैसा मुझे वापस लाने में लगा देंगे। जैसे कहते हैं कि हिंदुस्तान सोने की चिड़िया है, मैं तो हीरा हूं कोहिनूर का इंडिया का।'

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं राखी सावंत
बता दें कि राखी सावंत का ये वीडियो विरल भयाने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'राखी सावंत को एक इवेंट के लिए कोलंबो बुलाया गया है, लेकिन श्रीलंका के हालात को देखते हुए वो कंफ्यूज हैं'। राखी सावंत का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही वह अपने इस बेतुके बयान के चलते जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'इसे फोकट में भी कोई नहीं ले जाएगा' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'श्रीलंका में लोग पागल नहीं हैं'।
राखी सावंत ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बता दें कि, इससे पहले राखी सावंत का बेबी बंप वाला वीडियो सामने आया था। जिसे देखने के बाद आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में राखी सावंत नकली बेबी बंप लगाकर घूम रही थीं। जब पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया तो उन्होंने बाद में खुलासा किया कि ये बेबी बंप नहीं बल्कि वह पेट के अंदर दो गुब्बारे लेकर घूम रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications