बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड संग डांस करती दिखीं राखी सावंत, यूजर्स बोले- ‘ये तो मां-बेटे की जोड़ी है’

हाल ही में राखी और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं।

मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत वैसे तो हर वक्त ही सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन आज कल राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहीं हैं। राखी को आय दिन ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग स्पॉट किया जाता है। हाल ही में राखी और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स राखी को जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी कर रहे हैं।

वायरल हुआ राखी का वीडियो

राखी सावंत का ये वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राखी और आदिल को अपनी ऑडी कार के आगे खड़े देखा जा सकता है। आदिल राखी के साथ छतरी पकड़े नजर आ रहे हैं, तो वहीं राखी हॉट मूव्स दिखा रहीं हैं। वीडियो में आदिल राखी को संभाल रहे हैं।

वीडियो को दिया ये कैप्शन

एक और वीडियो ताहिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें राखी के बैकग्राउंड में 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला' सुनाई दे रहा है। राखी अपने हॉट डांस मूव्स दिखा रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिल छतरी के साथ-साथ राखी को भी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही राखी के इस वीडियो को कैप्शन दिया गया- 'बीच सड़क डांस'।

यूजर्स ने किया ट्रोल

यूजर्स ने किया ट्रोल

राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बार फिर राखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में आ गईं हैं। वहीं, राखी के इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बेचारा आदिल कहां फंस गया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'ये तो मां और बेटे की जोड़ी लगती है।'

बीते दिनों रोते बिलखते वायरल हुआ वीडियो

बीते दिनों रोते बिलखते वायरल हुआ वीडियो

हर वक्त सुर्खियों में छाए रहना तो कोई राखी सावंत से सीखे। एक्ट्रेस कभी अपने अंदाज तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें एक्ट्रेस रोती बिलखती नजर आ रहीं थीं। दरअसल राखी अपने एक्स हसबैंड रितेश को लेकर स्ट्रेस में दिख रहीं थीं। मीडिया से बातचीत में राखी ने बताया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है, जिसके बाद वे अपने एक्स हसबैंड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने थाने जा रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+