अब ये पाकिस्तानी बनाना चाहता है Rakhi Sawant को अपनी दुल्हन, बोले-'अगर वह मुझे अनुमति देती हैं...'
Rakhi Sawant Marriage Proposal: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आदिल खान दुर्रानी से तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से जुड़ा। हालांकि डोडी ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया। अब पाकिस्तान के मुफ्ती ने राखी सावंत को शादी का ऑफर दिया है।
पाकिस्तान के मुफ्ती अब्दुल कवि ने मुनीजे मोईन के पॉडकास्ट में राखी सावंत का जिक्र किया। इस बार उन्होंने राखी सावंत से शादी करने की बात की है। उन्होंने कहा कि अगर राखी पाकिस्तान के किसी उलेमा से शादी करना चाहती हैं, तो वह इसके लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant: कौन है राखी सावंत का पाकिस्तानी लवर डोडी खान? एक्ट्रेस ने बनाई ऐसी प्लानिंग
इस दौरान मुफ्ती अब्दुल ने एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि, "अपनी मां से अनुमति लेनी होगी। अगर वह मुझे अनुमति देती हैं, तो मुझे उनसे पूछने की जरूरत होगी।" इस बातचीत के दौरान मुफ़्ती ने अपनी निजी ज़िंदगी का भी जिक्र किया और बताया कि उनका एक विवाह एक प्रतिष्ठित परिवार से हुआ था, जिनके रिश्ते मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद और क़ायदे आज़म से थे। लेकिन यह शादी दुखद रूप से उनकी पत्नी की मृत्यु के कारण खत्म हो गई।
हालांकि मुफ्ती के शादी के प्रपोजल पर अब तक राखी सावंत का रिएक्शन सामने नहीं आया है। हाल ही में वह सुर्खियों में जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अभिनेता डोडी खान से शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद डोडी खान ने इस पर रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि वह शादी नहीं कर सकते।
राखी सावंत का पाकिस्तान से जुड़ाव तब शुरू हुआ था जब उन्होंने हानिया आमिर के साथ एक मजाकिया बातचीत की थी। उसके बाद, यह रिश्ता कई ड्रामे और प्रस्तावों के साथ सुर्खियों में बना रहा। अब, शादी के प्रस्तावों के साथ राखी का पाकिस्तान से संबंध और भी दिलचस्प होता जा रहा है। देखना होगा कि राखी सावंत मुफ्ती के शादी के प्रपोजल को स्वीकार करती हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: Rakhi Swanat से तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तानी डोडी खान ने लिया यू-टर्न, कहा- 'उसे प्रपोज किया था लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications