'मुंह में घुस जाओ', पैपराजी की इस हरकत से आगबबूला हुईं राखी सावंत, वायरल हो रहा वीडियो
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कार से उतरते ही राखी फोटोग्राफर्स को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।
Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज हुआ है। इस गाने में राखी और उनके पति आदिल के बीच हुए विवाद और इसका एक्ट्रेस पर क्या असर पड़ा। इस म्यूजिक वीडियो ये सबकुछ दिखाया गया है। इस बीच राखी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी को देख आग बबूला हो गईं।

पैपराजी को देख भड़की राखी सावंत
राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह अपनी कार से उतरते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन, कार से उतरते ही पैपराजी को देख चौंक जाती हैं। इस दौरान उन्हें अचानक एहसास होता है कि, पीछे ट्रैफिक जाम लग गया है।

बीच सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी एक्ट्रेस
ट्रैफिक जाम होने की वजह से राखी सावंत कार से उतरते ही तुरंत दरवाजा बंद कर देती हैं। बाद में वह पैपराजी पर जबरदस्त भड़कती हुई नजर आईं। वह फोटोग्राफर को देखकर बीच सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। वह पैपराजी से कहती हैं कि, मैं बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हूं और इसके बावजूद आप मेरी फोटो क्लिक कर रहे हैं।
'मुंह में घुस जाओ मेरे
राखी सावंत जैसे ही आगे बढ़ती हैं वो गुस्से में कहती हैं कि 'कहीं तो पीछा छोड़ दो'। मेरी ये वीडियो तुम लोग फिर इंस्टाग्राम पर डालोगे जो काम मिल रहा है वो भी नहीं मिलेगा। इसके बाद कैमरामैन उनसे कहता है कि आपके पास काम की कमी है क्या? तभी राखी कैमरामैन की तरफ देखते हुए गुस्से में कहती हैं कि, 'मुंह में घुस जाओ मेरे'।

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली
फिलहाल राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी का वायरल वीडियो देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'हमें मार दो हमें जिंदा मत रहने दो'। एक अन्य ने लिखा- 'ओवर एक्टिंग की दुकान'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अच्छी नही लग रही है फिर भी दिखना है कैमरे में'। एक अन्य यूजर ने गुस्से में कहा, 'उर्फी की बहन'।

राखी सावंत ने आदिल पर लगाए आरोप
राखी सावंत ने पिछले साल 2022 में आदिल संग गुपचुप तरीके से निकाह किया। लेकिन शादी होने के एक महीने बाद राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट करने का आरोप लगाया। राखी का कहना था कि, आदिल का पहले से कहीं और चक्कर चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद वह आदिल को तलाक नहीं देंगी। इन सबसे राखी बुरी तरह टूट चुकी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications