'मुझे कल वीडियो डालना था..,' पूनम पांडे को जिंदा देख राखी सावंत का फूटा गुस्सा, VIDEO शेयर कर जमकर लगाई क्लास

Rakhi Sawant angry on Poonam Pandey: पूनम पांडे के निधन की खबरों ने सबको तगड़ा झटका दिया। उनके खास दोस्तों को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस लिस्ट में राखी सावंत का भी नाम है। अब जब पूनम पांडे ने निधन की हकीकत को पूरी दुनिया के सामने लाया है तो राखी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा।

पूनम पांडे जब मीडिया के सामने आई तो सब हैरान रह गए। लोग उनपर थू-थू करने लगे। कईयों ने तो झूठ बोलने और लाइमलाइट लूटने के मामले में उनकी तुलना राखी सावंत तक से कर डाली। अब जब पूनम ने अपनी मौत की खबर को फर्जी बातकर उसका कारण भी सामने लाया है तो राखी सावंत का गुस्सा बुरी तरह से फूट पड़ा है।

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर कहा कि पूनम पांडे तू पागल है क्या... ऐसे कौन पब्लिसिटी स्टंट करता है मरने का। तू मीडिया वालों से खेली, तू फैंस से खेली और मेरे दिल से भी खेली। तूने क्या खिलवाड़ कर रखा है। और वीडियो बना के तू कहती है कि मैं जिंदा हूं।

राखी का ये वीडियो मिर्ची प्लस ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है, जिसमें राखी आगे कहती हैं कि ऐसा गंदा प्रैंक कौन करता है। तुझे मालूम है क्या मैं कल से परेशान थी।

राखी ने आगे कहा कि मेरा वीडियो कल आना था मगर मैंने नहीं डाला क्योंकि मुझे लगा कि मेरी दोस्त एक्सपायर हुई है तो मुझे ये सब नहीं डालना चाहिए। मैं दुखी थी और लगातार रो रही थी। यार कौन ऐसा करता है... पागल है क्या तू। हम लोग कितने हर्ट हुए हैं.. मीडिया वाले कितने परेशान हैं।

राखी ने कहा कि तेरे फैंस परेशान हुए। ऐसा स्टंट कौन करता है यार। कुल मिलाकर राखी पूनम पांडे के इस स्टंट को देखने के बाद काफी परेशान नजर आईं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+