राखी सावंत ने सरेआम खोली आदिल खान की पोल, कहा- मेरे पति की गर्लफ्रेंड है और आज दुनिया मुझे जोकर बोल रही है
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। वह कैमरे पर साफ कह रही हैं कि आदिल ने उनको धोखा दिया है।

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। उसके बाद राखी सावंत कभी दुखी नजर आ रही थीं। अब राखी सावंत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। दरअसल इस बार वह अपनी शादी को लेकर परेशान नजर आ रही हैं। राखी अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर एक बार फिर गुस्से से फट पड़ी हैं। राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर हंगामा मचा रही हैं। पहले उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान के साथ निकाह कर लिया है। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम भी कबूल कर लिया है और अपना नाम फातिमा रख लिया है। फिर राखी सावंत ने कहा कि आदिल ने उन पर दबाव बनाया था कि वह शादी छुपाकर रखे। अब राखी सावंत नया दावा कर रही हैं कि उनकी शादी खतरे में है। आदिल की जिंदगी में तीन लड़कियां थीं। आज ये वक्त आ गया है कि लोग मुझे मेरी शादी के लिए ताने मार रहे हैं। मैं अपनी शादी को लेकर परेशान हो गई हूं।

राखी सावंत की शादी खतरे में
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। वह कैमरे पर साफ कह रही हैं कि आदिल ने उनको धोखा दिया है। साल 2022 में आदिल से निकाह कर लेने के बाद भी उन पर इतने दिनों दवाब बनाया गया था कि वह शादी की बात किसी को न बताएं। वहीं राखी की मां की मौत के 5 दिन बाद ही शादी को लेकर उनकी जिंदगी में तबाही मचने लगी है। राखी ने कहा- इस दुनिया में कोई ऐसी औरत नहीं है जो अपनी मां की मौत के 5 दिन बाद ये सब बातें कर रही होगी। मैंने अस्पताल में भी मीडिया से यही कहा था कि मैं बहुत तनाव से गुजर रही हूं। मैं अभी सब नहीं कह सकती लेकिन मेरी शादी खतरे में हैं।
राखी सावंत ने कहा- लोग मुझे जोकर बोल रहे हैं
राखी सावंत ने कैमरे पर कहा- मैं जब से बिग बॉस मराठी से वापस आई हूं आदिल का तीन-चार लड़कियों के साथ अफेयर रह चुका है। आदिल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहे हैं। मैंने 7-8 महीनों की शादी में आदिल को तीन लड़कियों से अलग करवाया है। मेरे फैन आज मुझे ड्रामा बता रहे हैं। पूरी दुनिया मुझे आज जोकर कह रही है।

राखी सावंत को छोड़ने की धमकी दे रहे हैं आदिल
राखी सावंत ने कहा- मुझे रोना नहीं है क्योंकि मेरा मजाक उड़ाया जा रहा है। आदिल ने कल मुझे धमकी दी है कि वह मुझे छोड़ देगा लेकिन उस लड़की को नहीं। अब मैं क्या करूं। मैं बहुत परेशान हूं। राखी ने कहा- आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया है। वो मेरे जरिए लोगों के लिए स्टार बन गया और आज लोग मुझे जोकर कह रहे हैं। आदिल ने भी कहा है कि वो स्टार है और मैं जोकर।
क्यों आया राखी सावंत की जिंदगी में भूचाल
राखी सावंत ने बताया- आदिल खान उन्हें शादी के बारे में खुलासा करने के लिए 'उस' लड़की की वजह से मना कर रहे थे। राखी सावंत ने इशारा किया कि आदिल की जिंदगी में एक लड़की है जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आया हुआ है। राखी ने आदिल को कहा- स्टार बनने के लिए मेहनत करती पड़ती है। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिक खान ऐसे ही स्टार नहीं बने हैं। आदिल खान किसी को इस्तेमाल कर स्टार नहीं बन सकता है।

'आदिल का सच लोगों के सामने होगा'
राखी सावंत ने कहा कि उनके पास आदिल के खिलाफ ढेर सारे सबूत हैं। अगर आदिल उनसे माफी मांग लेंगे तो उनका घर बस जाएगा। राखी ने आगे कहा- मैंने आदिल को कहा है कि अगर वह सच्चे हैं तो मीडिया के सामने सच बोलें। अगर वह झूठ बोलेंगे तो मैं सब कुछ वायरल कर दूंगी। लोगों को आदिल के बारे में सब बता दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications