'ये नल्ला है.. और भेड़िया भी, दाने-दाने को तरसेगा', ब्वॉयफ्रेंड की बुराई क्यों करने लगीं राखी सावंत?

राखी को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान राखी ने सबके सामने आदिल को भेड़िया ही बता दिया। इतना ही नहीं, राखी ने ब्वॉयफ्रेंड को बद्दुआ तक दे दी।

मुंबई, 2 अक्टूबर: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल का रिलेशनशिप किसी से भी छिपा नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन नया ड्रामा खड़ा करती रहती हैं। राखी की लव लाइफ की बात करें, तो राखी बीते समय में रिलेशनशिप्स में काफी परेशान रही हैं। लेकिन जबसे उनकी जिंदगी में आदिल ने एंट्री मारी है, राखी की खुशी सातवें आसमान पर रहती है। हर वक्त ब्वॉयफ्रेंड के साथ हंसती खिलखिलाती राखी को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। लेकिन ये क्या! राखी ने सबके सामने आदिल को भेड़िया ही बता दिया। इतना ही नहीं, राखी ने ब्वॉयफ्रेंड को बद्दुआ तक दे दी। ये वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान हैं कि आदिल संग इतना खुश रहने वाली राखी को अचानक क्या हो गया है?

सुर्खियों में राखी सावंत

सुर्खियों में राखी सावंत

इन दिनों राखी सावंत 'बिग बॉस' के घर में एंट्री को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियां बटोर रही हैं। ड्रामा क्वीन को घर में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड भी हैं। कई दफा राखी ने खुद बिग बॉस के घर का जिक्र किया है। वे चाहती हैं कि सलमान खान उन्हें बुलाएं और फिर आदिल के साथ शो में ही शादी भी कराएं।

आदिल को बताया 'नल्ला'

अब हाल में राखी को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान राखी के साथ शुरू में आदिल नजर नहीं आए। इसी बात का फायदा उठाते हुए राखी ने आदिल के बारे में उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। राखी कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि वो नल्ला कहां है? विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है।

'उसके मासूम चेहरे पर मत जाओ'

'उसके मासूम चेहरे पर मत जाओ'

इतना ही नहीं, राखी ने आदिल को भेड़िया भी कहा। राखी कहती हैं कि वो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है। मैं बोल नहीं सकती कि क्या चिपक रहा है.. उसके मासूम चेहरे पर मत जाओ। उसे ये सब मत बताना।

'आदिल का असली चेहरा कुछ और है'

'आदिल का असली चेहरा कुछ और है'

राखी आदिल की बुराई करते हुए पीछे-पीछे भी देखती हैं कि कहीं आदिल आ न जाए। इसके साथ ही आदिल पैपराजी से कहती हैं कि आदिल को बिग बॉस में जाना चाहिए ताकि उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ सके।

हैरान रह गए फैंस

हैरान रह गए फैंस

राखी कहती हैं कि तभी जाकर आदिल को दाल रोटी के भाव पता चलेंगे। इतना ही नहीं वो दाने-दाने को भी तरस जाएगा। राखी आदिल की इस कदर बुराई कर रही हैं कि फैंस भी वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

फैंस ने किया रिएक्ट

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि राखी जिस कदर आदिल की बुराइयां कर रही हैं, वो सही नहीं है। लोगों का कहना कि राखी सावंत खुद ही आदिल पर चिपकी हुई रहती हैं।

यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

कई यूजर कह रहे हैं कि राखी सावंत ये वीडियो जल्द ही आदिल भी देखने वाला है। फिर तुम्हारी पिटाई होगी। वहीं कई यूजर बिग बॉस में आने के लिए इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+