Rakhi Sawant नहीं बन सकती मां? एक्ट्रेस ने आदिल खान के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया सच
Rakhi Sawant Fake Pregnancy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी अब जेल से बाहर आ चुके हैं। ऐसे में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी पर पर्दाफाश किया और उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। लेकिन अब राखी चुप नहीं बैठी और उन्होंने आदिल को झूठा बताया।
राखी ने आदिल को बताया झूठा
दरअसल, आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया था कि राखी सावंत कभी मां बन ही नहीं सकती। आदिल ने कहा कि, 'उनका यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उसके साथ ही था। शारीरिक समस्या की वजह से उसका यूट्रस रिमूव कर दिया गया था। ऐसे में वह कैसे मां बन सकती है।' अब राखी ने एक वीडियो शेयर कर आदिल खान को झूठा बताया।

प्रेग्नेंसी का बताया सच
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी डॉक्टर के पास गई और उनसे अपने यूटरस के ऑपरेशन को लेकर सवाल करती हैं। राखी कहती हैं कि, 'थोड़े समय पहले मेरा यूटरस का ऑपरेशन हुआ था। आदिल के साथ शादी होने के बाद मुझे बच्चा करना था। लेकिन अगर मैंने वक्त से पहले बच्चा किया होता तो मेरी यूटरस में फाइब्रोइड नहीं हो जाता।'
मां बन सकती हैं राखी
राखी सावंत आगे कहती हैं कि वह इसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर वीना शिंदे के पास आईं और उन्होंने राखी का फाइब्रोइड का ऑपरेशन किया। इसके बाद राखी डॉक्टर की तरफ कैमरा करती हैं और उनसे पूछती हैं कि 'क्या मैं मां बन सकती हूं?' फिर डॉक्टर कहती हैं 'बिल्कुल बन सकती हैं राखी का यूटरस सही है। उसमें फाइब्रोइड थे जो कि सारे निकाल दिए गए हैं। अब राखी को पीरियड्स सही से आते हैं और ना ही उनको दर्द होता है अब वह मां बन सकती हैं।'
राखी का निकाला गया यूटरस?
इसके बाद राखी डॉक्टर से कहती हैं कि 'आदिल ने सबके सामने कहा कि मेरा यूटरस निकाल दिया गया गया है।' इस पर डॉक्टर कहती हैं कि, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है यूटरस निकाला नहीं है सिर्फ फाइब्रोइड निकाले हैं। राखी मां बन सकती हैं।' इसके बाद राखी कहती हैं, 'ये आदिल पूरी दुनिया में मुझे बदनाम किया जा रहा है।' फिलहाल राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications