अब कौनसी लड़ाई लड़ेंगी राखी सावंत? हाथ में बंदूक लेकर 'किन्नर सेना' संग निकलीं, लोग बोले- 'अगर गोली चली...'
Rakhi become Sainik: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत जब भी कैमरा के सामने आती हैं, उनका एक अलग ही अंदाज होता है। राखी को अच्छी तरह से पता है कि फैंस को खुश कैसे रखा जाता है। हालांकि, बीते लंबे समय से राखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर सुर्खियों में रहीं। आदिल से रिलेशनशिप के बाद शादी और फिर उसके बाद तलाक तक... राखी की जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। एक बार फिर राखी सावंत सुर्खियों में है लेकिन इस बार एक्ट्रेस बेहद अलग ही अंदाज में दिखीं।
अलग अवतार में दिखीं राखी
इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी सावंत फौजी बनी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं राखी के हाथ में एक बंदूक भी है, जो असली है या नकली पता नहीं। राखी के पास कुछ किन्नर खड़े हैं, जिन्हें वो अपनी सेना बता रही हैं।

किन्नरों को बताया अपनी सेना
राखी का ये क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। राखी के पास खड़ीं किन्नर काफी खुश दिख रही हैं और साथ में पैपराजी राखी और उनकी सेना की तस्वीर क्लिक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद हमेशा की तरह यूजर्स ने राखी के इस अंदाज पर रिएक्शन देने शुरू कर दिये। एक यूजर ने कहा कि राखी के हाथ में जो बंदूक है, अगर वो चल गई तो सबसे पहले हम लोगों पर ही चलेगी।
वायरल हुआ राखी का वीडियो
कई लोगों ने राखी के इस अंदाज को हमेशा की तरह फनी बताया लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं थी, जो राखी सावंत के इस रवैये से काफी नाराज थे। एक यूजर ने कहा कि ये तो भारतीय सेना का अपमान है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए। इस यूजर को सपोर्ट करते हुए अन्य लोगों ने भी राखी के इस वीडियो पर नाराजगी भरे रिएक्शन दिए।
यहां देखें ड्रामा क्वीन का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications