Rakesh Pandey Death: बॉलीवुड से बड़ी खबर, नहीं रहे फेमस एक्टर राकेश पांडे, 77 की उम्र में ऐसे हुई मौत

Rakesh Pandey Death: हिंदी फिल्मों से लेकर भोजपूर मूवीज तक में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर राकेश पांडे को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि गत 21 मार्च 2025 की सुबह ही उनकी मौत हो गई थी।

राकेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राकेश पांडे का मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया है। 77 साल के एक्टर आईसीयू में भर्ती थे। वहीं कार्डियक अरेस्ट के चलते नींद में ही उनकी मौत हो गई है।

Rakesh Pandey Death

बेटी जसमीत पांडे ने दी मौत की जानकारी

-राकेश पांडे की बेटी जसमीत पांडे ने एबीपी न्यूज को इस बारे में जानकारी दी है। पिता की मौत की खबर की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि 21 मार्च 2025 को रात 3 बजे उनके पापा को सीने में दर्द और असहज महसूस होने की शिकायत हुई थी।

-जसमीत पांडे ने बताया- ऐसे में पिताजी को तुरंत पास के ही आरोग्य निधि अस्पताल में ले जाया गया था। सुबह तक उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ था और उन्होंने 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) सुबह 8.51 बजे नींद में ही दम तोड़ दिया।

-जानकारी के अनुसार राकेश पांडे ने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। हालांकि उन्हें हिंदी फिल्मों से ज्यादा सफलता मिली है। वह कई फिल्मों में नेगेटिव किरदारों में नजर आए थे। राकेश पांडे ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी से ग्रेजुएशन की थी।

राकेश पांडे का फिल्मी करियर

-राकेश पांडे ने 'सारा आकाश' फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद राकेश पांडे 'रक्षक', 'यही है जिंदगी' 'एक गांव की कहानी', 'वो मैं नहीं था', 'दोराहा', 'बलम परदेसिया', 'भैया दूज' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था।

-राकेश पांडे ने 'रखवाला', 'अमर प्रेम', 'अपने दुश्मन' और 'मेरा रक्षक' जैसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह कई टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+