Rakesh Bedi: हिमाचल प्रदेश में बुरी तरह फंस गए थे राकेश बेदी, हो गई थी ऐसी हालत, जान बची लेकिन उंगली......

Rakesh Bedi News: हिंदी फिल्मों से लेकर टीवी शोज में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर राकेश बेदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने किरदारों से लोगों को हंसाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने खुद एक दर्दनाक हादसे के बारे में लोगों को बताया है। राकेश बेदी ने बताया कि वह हाल में ही हिमाचल प्रदेश गए थे। आपको बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश में बाढ़ व बारिश से तबाही मची हुई है। ऐसे में हिमाचल में काम के सिलसिले में पहुंचे एक्टर राकेश बेदी भी वहां बुरी तरह फंस गए थे। हालांकि वह बाल-बाल बचकर अपने घर पहुंच गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में फंस गए थे राकेश बेदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के चलते अब तक 71 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं । वहीं कई लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इसी बीच एक्टर राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी दर्दभरी कहानी बताई है। उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों को बताया है कि किस तरह वह हिमाचल प्रदेश की भारी बारिश में फंस गए थे और कैसे वह मुंबई लौट पाए हैं।

Rakesh Bedi

वीडियो शेयर कर बताई अपनी दर्दभरी कहानी
टीवी के पॉपुलर शो 'श्रीमान-श्रीमती' में नजर आ चुके एक्टर राकेश बेदी ने वीडियो में कहा है- हम आजकल देख रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के शिमला और उत्तराखंड में क्या हालत हो रखी है। दो हफ्ते पहले मैं भी हिमाचल प्रदेश के सोलन गया था। वहां एक एक्टिंग का लेक्चर होना था। वहां लगातार कई लैंडस्लाइड हो रहे थे। मैं वहां बुरी तरह फंस गया था क्योंकि मैन हाइवे बंद था। उन्होंने आगे कहा- कुछ लोगों ने मुझे बताया कि एक रास्ता जहां से निकला जा सकता है। मगर उस रास्ते पर बड़ा सा पत्थर बिल्कुल मेरी गाड़ी के आगे आकर गिर गया था।

हिमाचल प्रदेश में बाल-बाल बचे राकेश बेदी
राकेश बेदी ने आगे बताया- भगवान का शुक्र था कि वह पत्थर मेरी गाड़ी पर नहीं गिरा, वरना मेरा बचना मुश्किल था। मैं गाड़ी से उतरा और पत्थर हटाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मेरी उंगली बुरी तरह चोटिल हो गई है। मुझे ऐसा लग रहा था कि उंगली कट ही जाएगी। मैं बहुत अच्छे से समझ सकता हूं कि वहां के लोगों का कितना बुरा हाल होगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं सब कुछ जल्दी ठीक हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+