राकेश बेदी के साथ हुई धोखाधड़ी, भारतीय सेना का जवान बताकर ऐंठ लिए 75000 रुपए
Rakesh Bedi: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री मशहूर एक्टर राकेश बेदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राकेश बेदी एक फोन स्कैम का शिकार हो गए हैं। उनसे एक स्कैमर ने फोन कॉल के जरिए 75000 रुपये की धोखाधड़ी की है। ऐसे में राकेश बेदी ने खुद लोगों को बताया है कि इस तरह के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
राकेश बेदी के साथ हुई धोखाधड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राकेश बेदी ने बताया है कि कई स्कैमर खुद को सेना का जवान बताकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। राकेश बेदी ने इस मामले को लेकर मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के अननुसार स्कैमर्स ने उनसे धोखाधड़ी कर 75,000 रुपए ऐंठ लिए हैं।

सेना का जवान बताकर ऐंठ लिए पैसे
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश बेदी ने बताया है- मैं बड़े नुकसान से बच गया हूं। मैं चाहता हूं कि लोग ऐसे जालसाजों से बचें जो सेना के नाम पर ठगी कर रहे हैं। खबर है कि राकेश बेदी के पास खुद को भारतीय सेना का जवान बताने वाले एक शख्स ने कॉल कर कहा कि वो उनके पुणे वाले फ्लैट में इंट्रेस्टेड है।
राकेश के साथ हुई 75000 रुपए की धोखाधड़ी
राकेश बेदी को जब तक ये एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब तक उस शख्स के अकाउंट में 75000 रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग अक्सर रात में कॉल करते हैं ताकि अगर किसी को ये एहसास भी हो कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो शिकायत दर्ज करने के लिए बहुत देर हो चुकी होती है।
राकेश ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
एक्टर राकेश बेदी ने पुलिस को जालसाज से जुड़ी डिटेल्स दी है जिसमें उस शख्स का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, फोटो और ट्रांजैक्शन डिटेल्स शामिल हैं। राकेश बेदी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया कि इस तरह के केस काफी समय से हो रहे हैं। एक्टर ने कहा- भगवान की कृपा है कि मैंने ज्यादा रुपया नहीं गंवाया।
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं राकेश बेदी
राकेश बेदी पिछले 4 दशकों से बड़े और छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने 'चश्मे बद्दूर', 'खट्टा मीठा' और 'प्रोफेसर की पड़ोसन' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह, 'ये जो है जिंदगी', 'श्रीमान श्रीमती' जैसे कई फैमस टीवी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। राकेश बेदी को उनकी कॉमेडी के लिए भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications