Raju Srivastava Last Journey: सबको छोड़ कर चले गए 'गजोधर भईया', बेटे आयुष्मान ने दी नम आंखों से विदाई

राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर की सुबह निधन हो गया। उनके बेटे आयुष्मान ने निगमबोध घाट पर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

मुंबई, 22 सितंबर: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में 42 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद कॉमेडियन अपनी जिंदगी की जंग हार गए और 21 सितंबर की सुबह हम सबको हमेशा के लिए अलविदा कह गए। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनकर उनके परिवार वालों से लेकर बॉलीवुड जगत हर तरफ शोक की लहर है। आज यानी 22 सितंबर को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ।

Recommended Video

    Raju Srivastav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव | वनइंडिया हिंदी | *News
    राजू श्रीवास्तव के बेटे ने किया अंतिम संस्कार

    राजू श्रीवास्तव के बेटे ने किया अंतिम संस्कार

    राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान ने अपने पिता की अंतिम विदाई की। बेटे आयुष्मान को आज पहले निगमबोध घाट पर अपने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए देखा गया। लाइमलाइट से दूर रहे उनके बेटे ने अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किया।

    हाथ जोड़कर किया पिता को प्रणाम

    हाथ जोड़कर किया पिता को प्रणाम

    बता दें कि, राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान ने अंतिम समारोह के लिए अनुष्ठान किया। इस दौरा उसने हाथ जोड़कर आखिरी बार अपने पिता के शरीर के सामने झुक कर प्रणाम किया। यह पल किसी भी बेटे के लिए एक दर्द से भरा होता है। अपने पिता को इस तरह विदा करते हुए आयुष्मान इमोशनल हो जाते हैं।

    राजू श्रीवास्तव को विदाई देने पहुंचे ये कॉमेडी किंग

    राजू श्रीवास्तव को विदाई देने पहुंचे ये कॉमेडी किंग

    राजू श्रीवास्तव की अंतिम विदाई में उनके कई खास दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कॉमेडियन के दोस्त सुनील पाल, एहसान कुरेश और सुरेंद्र शर्मा भी शमशान घाट पहुंचे। राजू को अंतिम विदाई देने के लिए एटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अलावा राजनीति से जुड़े लोग भी श्मशान घाट पहुंचे।

    दिग्गज नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

    दिग्गज नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रितेश देशमुख, कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, जावेद जाफरी सहित कई दिग्गज नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

    लंबे समय से राजू श्रीवास्तव का चल रहा था इलाज

    लंबे समय से राजू श्रीवास्तव का चल रहा था इलाज

    आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को बीते 10 अगस्त के दिन जिम में एक्सरसाइज करते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। हालांकि बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि वो वेंटिलेटर पर हैं और धीरे-धीरे उनका शरीर रिकवर कर रहा है। लेकिन बाद में उनकी हालत और खराब होती चली गई। फैंस की तमाम दुआओं और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी के बाद भी राजू श्रीवास्तव की जान नहीं बच पाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+