'मेरी जिंदगी बहुत गड़बड़ चल रही है' राजू श्रीवास्तव के बिना किस हाल में हैं पत्नी शिखा? बयां किया दिल का हाल
Raju Srivastava Wife: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को पूरे दो साल हो चुके हैं। साल 2022 में उनकी हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई थी। अब कॉमेडियन की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी काफी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि वह आज भी कॉमेडियन का इंतजार कर रही हैं।
बता दें कि 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव की मौत 21 सितंबर 2022 को हुई थी। ऐसे में मीडिया से बातचीत कर कॉमेडियन की पत्नी ने अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि निधन के बाद अब उनकी जिंदगी काफी बहुत गड़बड़ चल रही है।

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि, 'मेरी जिंदगी में बहुत गड़बड़ चल रही है। सब क्या चल रहा है मुझे नहीं खुद भी समझ नहीं आ रहा। पहले शो के लिए वो बाहर जाते थे हम उनका इंतजार करते थे, अब यही सोचते हैं कि शो करने बाहर गए हैं, थोड़ा लंबे समय के लिए गए हैं। कभी सोच लेती हूं विदेश गए हैं, ऐसे ही दिल को बहलाते रहते हैं।'
रिपोर्ट के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के चचेरे भाई अशोक श्रीवास्तव ने खुलासा किया कि दिवंगत कॉमेडियन को बड़े पैमाने पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर हर रोज की तरह एक्सरसाइज कर रहे थे और अचानक गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया करीब एक महीने आईसीयू में रहने के बाद उनका निधन हो गया था। राजू के लिए खुद अमिताभ बच्चन ने भी दुआ मांगी थी।
राजू श्रीवास्तव हमेशा से अमिताभ बच्चन के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने बिग बी की मिमिक्री कर फैंस को खूब हंसाया है। कॉमेडियन ने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन अपनी कॉमेडी के जरिए ही उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। धीरे-धीरे वो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का बड़ा चेहरा बन गए। फैंस आज भी उनकी दमदार कॉमेडी को याद करते हैं।
ये भी पढ़ें: Raju Shrivastava: कभी मुंबई में ऑटो चलाकर राजू श्रीवास्तव करते थे गुजारा, फिर ऐसे बने सबके 'गजोद्दर भैया'












Click it and Unblock the Notifications