Raju Shrivastava: कभी मुंबई में ऑटो चलाकर राजू श्रीवास्तव करते थे गुजारा, फिर ऐसे बने सबके 'गजोद्दर भैया'
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें। उन्होंने अपना परिवार चलाने के लिए मुंबई में ऑटो तक चलाया।
Raju Shrivastava Birthday Anniversary: साल 2022 में हमने कई चहीते सितारों को खो दिया था। जिसमें से एक नाम मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और राजनेता राजू श्रीवास्तव का है। जिनकी मौत से पूरा देश सदमें में था। आज अगर वह हमारे बीच होते तो अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। जी हां राजू श्रीवास्तव का आज ही के दिन यानी 25 दिसंबर को कानपुर में जन्म हुआ था। इस मौके पर चलिए हम आपको बताते हैं कि, सबका पेट गुदगुदाने वाले राजू भैया कैसे गजोद्दर भैया बनें।

राजू श्रीवास्तव को था एक्टर बनने का शौंक
राजू श्रीवास्तव अब भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सबको हंसाने वाले राजू का सपना बचपन से फिल्मों में एक्टिंग, मिमिक्री करने का था। लेकिन एक्टिंग से ज्यादा उन्होंने अपना नाम एक कॉमेडी किंग के रूप में बनाया है। कहा जाता है कि, वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन थे और वह अक्सर उनकी ही मिमक्री किया करते थे।

इस शो से की अपने कॉमेडी करियर की शुरूआत
अपने तमाम सपनों को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव मुंबई आए और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। हालांकि राजू को दुनियाभर में पहचान कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली थी। इस शो से उनको कॉमेडी का बादशाह कहा जाने लगा। लेकिन उनके लिए ये शुरूआत भी काफी कठिन रही।

मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाकर किया गुजारा
राजू श्रीवास्तव जब मुंबई आए थे तब उन्हें परिवार का खर्चा चलाने के लिए घर में पैसे भेजने पड़ते थे। घरखर्च के लिए उन्होंने कुछ समय मुंबई की सड़कों पर ऑटो तक चलाया है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि, ऑटो चलाने से एक दिन उनकी किस्मत पलट जाएगी। जी हां ऑटो चलाने की वजह से उन्हें पहला ब्रेक भी मिला। जब उन्हें अपना पहला शो किया था तो 50 रुपये में कॉमेडी की। यहीं से उनका बतौर कॉमेडी किंग सफर शुरू हुआ।

राजू श्रीवास्तव की फिल्में
इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में भी काम किया है। बतौर फिल्म एक्टर राजू पहली बार 1988 में बनी फिल्म 'तेजाब' में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने छोटा रोल निभाया, लेकिन उनकी एक्टिंग ने बड़े फिल्म मेकर्स को काफी इंप्रेस किया। यही वजह है कि साल 1989 में उन्हें राजश्री प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' में उन्हें मौका मिला। राजू ने 1988 से 2017 तक लगभग 17 फिल्मों में काम किया।

राजू श्रीवास्तव का निधन
राजू श्रीवास्तव को जिम में अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई और 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications