नम आंखों से राजू श्रीवास्तव को बेटी ने किया विदा, संवेदनाओं के लिए जताया फैंस का आभार
राजू के निधन पर परिवार बेहद बुरी तरह से टूट गया है। ऐसे में बेटी अंतरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ मैसेज शेयर किए हैं।
मुंबई, 22 सितंबर : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके करीबियों को गहरा सदमा मिला है। राजू के परिवार वालों के लिए कॉमेडियन का जाना किसी सदमे से कम नहीं है। 21 सितंबर को राजू ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांसे ली। परिवार के सदस्यों, फैंस और दोस्तों ने कॉमेडियन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजू के निधन पर परिवार बेहद बुरी तरह से टूट गया है। ऐसे में बेटी अंतरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।
इमोशनल हुई बेटी
अंतरा ने अपने ट्विटर पर कुछ शोक संदेश पोस्ट करते हुए पिता के अंतिम संस्कार का विवरण साझा किया। इसके साथ ही अंतरा ने एक तस्वीर भी शेयर की। अंतरा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस भावुक पोस्ट को देखकर लोग भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।

43 दिन लड़ी जंग
राजू 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। कॉमेडियन का सबको ऐसे छोड़ जाना गमगीन कर गया है। गजोधर भईया के नाम से फेमस राजू ने सबकी आंखों में आंसू दे दिए। तकरीबन 43 दिन तक राजू जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए हार गए। दिल्ली के एम्स में राजू ने अंतिम सांसे लीं।

एम्स में थे भर्ती
राजू श्रीवास्तव को साउथ दिल्ली के जिम में अचानक सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े। इसके बाद से ही राजू दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। राजू को वेंटिलेटर पर ही रखा गया था। इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया कि उनका ब्रेन डैमेज हुआ है।

साधारण परिवार से रहा ताल्लुक
राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। उनका असल नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखने वाले राजू बेहद ही साधारण परिवार से आते थे।

दर्शकों को खूब हंसाया
अपने करियर में राजू ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया है। अमिताभ बच्चन की हूबहू आवाज निकालने वाले राजू दर्शकों के पेट में दर्द करके की सांस लेते थे। वे देश के साथ-साथ विदेश में भी शो करते थे।

फैंस को लगा सदमा
राजू के निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का हाल बेहाल है। पति के अंतिम दर्शक में शिखा बेहद रो रही थीं। उन्हें इस हालत में जो भी देख रहा था, काफी इमोशनल हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications