क्या इस वजह से हुई राजू श्रीवास्तव की मौत? करीबी डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
राजू के करीबी डॉक्टर विवेक गुप्ता ने दिवंगत कॉमेडियन को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
मुंबई, 24 सितंबर: राजू श्रीवास्तव का निधन बीते 21 सितंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। राजू के निधन की खबर सुनकर फैंस भी मायूस हो गए थे। 10 अगस्त से राजू एम्स में एडमिट थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थे। राजू को दिल का दौरा जिम में वर्कआउट के दौरान पड़ा था। ऐसे में तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर राजू फिटनेस फ्रीक थे तो उन्हें कोई तकलीफ कैसे हो सकती है? इस बीच राजू के करीबी डॉक्टर विवेक गुप्ता ने दिवंगत कॉमेडियन को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

वर्कआउट करते हुए आया हार्ट अटैक
राजू श्रीवास्तव अकसर जिम में पसीना बहाया करते थे। जिस दिन कॉमेडियन को हार्ट अटैक आया, उस वक्त भी वे जिम में वर्कआउट ही कर रहे थे। ऐसे में उनका अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ना और फिर अस्पताल में एडमिट होकर जिंदगी और मौत के बीच की उनकी लड़ाई हेल्थ को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े करती है।

करीबी डॉक्टर ने क्या कहा?
ऐसे में राजू के करीबी डॉक्टर विवेक गुप्ता ने आज तक से बातचीत में जानकारी दी कि राजू रेगुलर कंसल्टेशन नहीं लेते थे। उन्होंने ये भी बताया कि वे दवा भी रोज खाते थे। डॉक्टर ने बताया कि 7 अगस्त को राजू एकदम ठीकठाक थे।

रोज दवा खाते थे लेकिन...
वे कहते हैं कि वे रेगुलर हेल्थ चेकअप नहीं करवाते थे। हालांकि, वे दवा रोज खाया करते थे। डॉक्टर ने आगे कहा कि हार्ट पेशेंट्स को इतनी हार्डकोर एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। उन्हें ये नहीं सोचना चाहिए कि वे 20 साल के हैं।

'बहुत हंसाते थे राजू'
जब हम दौड़ते हैं या कोई एक्सरसाइज करते हैं तो हार्ट भी तेजी से पंप करने लगता है। ऐसे में हार्ट पर दबाव पड़ता है। डॉक्टर ने आगे कहा कि हमारे साथ जब भी वे प्रोग्राम में शामिल होते थे, तो अपने मजेदार जोक्स से हंसा डालते थे।

आखिरी जोक्स भी किए क्रैक
इसके साथ ही उन्होंने राजू के आखिरी जोक्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्रेन की रिकवरी पॉसिबल नहीं है। लेकिन अगर सांस है तो आस है। इसी उम्मीद पर उनकी रिकवरी की तमाम कोशिशें की गईं।

'बहुत देरी से किया था चेकआउट'
उन्होंने आगे कहा कि राजू का उदार व्यक्तित्व तब देखने को मिला, जब हम एक होटल में रुके थे। प्रोग्राम खत्म हो चुका था लेकिन हमने बहुत देरी से चेकआउट किया। इस दौरान राजू के साथ जो भी सेल्फी लेने आ रहा था, कॉमेडियन उसे 500 रुपये दे रहे थे। इतना ही नहीं, राजू ने कॉफी भी पिलाई।

21 सितंबर को कहा अलविदा
बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू के जाने से फैंस और उनके परिवार को तगड़ा सदमा लगा है। अब राजू की आत्मा की शांति के लिए मुंबई में रविवार को एक शोक सभा भी रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications