Guns And Gulaab सीरीज में राजकुमार राव का फर्स्ट लुक हुआ वायरल, Netflix पर धमाल मचाने को तैयार

मुंबई। फिल्म अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ वर्षों से राजकुमार राव ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाए हुए हैं। फिल्म स्त्री, लूडो, बधाई दो सहित कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर लोगों के फेवरेट बन चुके हैं। इसी क्रम में अब उनकी अपकमिंग फिल्म का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Netflix ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Netflix ने शेयर किया फर्स्ट लुक

इस लुक में राजकुमार राव बिल्कुल अन्य फिल्मों के किरदारों से अलग नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने राज और डीके द्वारा निर्देशित गन्स एंड गुलाब के साथ अपनी पहली वेब सिरीज के सहयोग में राजकुमार राव का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

स्ट्रॉ से कोल्ड ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे हैं राजकुमार

इस वायरल हो रहे लुक में राजकुमार स्ट्रा से कोई ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में राजकुमार राव के साथ साउथ के पॉपुलर एक्टर दुलकर सलमान और आदर्श गौरव भी लीड रोल में नजर आएंगे।

राज और डीके इस सीरीज को कर रहे हैं डायरेक्ट

वहीं राजकुमार राव ने भी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि तैयार हो जाइए क्योंकि मैं अपने 90 का अवतार लेकर आ रहा हूं। बता दें कि राज और डीके इस बार फिल्म के डायरेक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।

Netflix ने जारी किया था बयान

Netflix ने जारी किया था बयान

वहीं कुछ हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स ने एक बयान जारी कर कहा था कि ''गन्स एंड गुलाब्स आने वाली उम्र की कहानी होगी, जो अपराध की दुनिया में स्थापित प्रेम और मासूमियत को दर्शाती है। दुनिया के मिसफिट्स से प्रेरित ये सीरीज 90 के दशक के रोमांस को क्राइम थ्रिलर के साथ अनोखे ढंग से पेश करने के लिए तैयार है, जबकि इसे सहजता से हास्य के रूप में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+