Raj Kundra: राज कुंद्रा को मिला था प्यार में धोखा, बोले- मेरी पहली पत्नी कविता और उसका जीजा दोनों....

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा देश के फेमस बिजमैन हैं। हालांकि वह अपने बिजनेस से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। साल 2021 में तो उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। उन पर एडल्ट फिल्म बनाने और अश्लीलता फैलान का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें लंबे वक्त तक जेल में रहना पड़ा था। जमानत के बाद अब वह जेल से बाहर हैं लेकिन अपना चेहरा मीडिया से छिपाने के लिए वह हर समय मास्क का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राज कुंद्रा की पहली शादी क्यों टूटी थी। क्यों उन्हें अपने बचपन के प्यार अपनी पहली पत्नी कविता छोड़ना पड़ा था। इसका खुलासा खुद राज कुंद्रा ने किया था।

राज कुंद्रा और उनकी पहली पत्नी कविता का रिश्ता
राज कुंद्रा की शादी जब शिल्पा शेट्टी हुई थी तो उनकी पहली पत्नी कविता ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से ही राज और उनके रिश्ते में दरार आई और बात तलाक तक पहुंच गई। हालांकि राज कुंद्रा ने खुद बताया था कि कविता से शादी टूटने की वजर शिल्पा नहीं बल्कि कुछ और ही थी।

raj kundra

राज कुंद्रा ने बताया क्यों टूटी कविता से शादी
जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा की पहली शादी कविता से हुई थी जो कि उनके बचपन की दोस्त हुआ करती थी। शादी के बाद राज और कविता की एक बेटी भी हुई, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद बेटी की कस्टडी मां को ही दी गई। वहीं ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने अपने पहले टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।

कविता और उसके जीजा अवैश रिश्ते में थे
राज कुंद्रा ने बताया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी पहली शादी नहीं टूटी थी। राज कुंद्रा ने बताया था- कविता और उनके जीजा (बहन के पति) मिलकर मुझे धोखा दे रहे थे। मेरी मां ने कविता और उनकी बहन के पति को कई बार आपत्तिजनक स्थितियों में रंगे हाथों पकड़ा था। वो दोनों एक अवैध रिश्ते में थे और इसी वजह से दो परिवार बर्बाद हो गए। राज कुंद्रा ने कहा था- कविता को मैं बचपन से जानता था। वो मेरा प्यार थी लेकिन मुझे प्यार में धोखा मिला। मेरे साथ जो हुआ उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+