शॉल बेचने वाले का सीडी कांड! कभी लगा था क्रिकेट में सट्टा लगाने का आरोप, गजब है कुंद्रा की कुंडली
Raj Kundra Profile: आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और पोर्न प्रोडक्शन से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह से कुंद्रा के मुंबई और उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है।
ईडी के इस एक्शन के बाद एक बार फिर से राज कुंद्रा के काम को लेकर बातें होने लग गई हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा का नाम विवादों में आया है, इससे पहले भी वो टेली शॉपिंग,IPL सट्टेबाजी, बिटकॉइन विवाद और रेप करने की धमकी देने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं।

लेकिन इतने विवादों में घिरे होने के बावजूद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। यहां तक कि वो हर मुश्किल घड़ी में अपने पति का सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं।
राज कुंद्रा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं
आपको बता दें कि आज बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम राज कुंद्रा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं, उनका पुस्तैनी घर पंजाब में है, उनके पिता बस कंडक्टर थे, फिर जीविका की तलाश में वो लंदन चले गए थे , जहां सितंबर, 1975 लंदन में राज कुंद्रा का जन्म हुआ था।
नेपाल से पश्मीना शॉलें खरीदकर इंग्लैंड मंडी में बेचते थे
18 साल की उम्र में राज कुंद्रा ने बिजनेस करने की सोची और उन्होंने नेपाल से पश्मीना शॉलें खरीदकर इंग्लैंड की फैशन मंडी में बेचना शुरू किया, जिसमें उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ और यहां से पैसे कमाने के बाद वो दुबई चले गए और हीरे का बिजनेस शुरू किया और देखते ही देखते राज कुंद्रा एकदम धनी और बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम बन गए।
अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में शामिल राज कुंद्रा
आपको बता दें कि राज कुंद्रा इस वक्त दस से ज्यादा कंपनियों के मालिक हैं, साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में राज कुंद्रा को 198वां स्थान दिया था। उन्होंनें मुंबई में 2020 में एक रेस्त्रां भी ओपन किया है जो कि काफी लोकप्रिय है। कुंद्रा का विवाद, चोली-दामन की तरह है। साल 2009 में उन्होंने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में 11.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा, टीम को किया गया बैन
लेकिन साल 2013 में उन पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था और विवाद बढ़ने पर उनकी टीम को साल 2015 में बैन कर दिया था। इसके बाद उनके नाम पर बिटक्वाईन बेचने का भी आरोप लगा था। तो वहीं मशहूर म़ॉडल पूनम पांडे ने ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि राज कुंद्रा ने उन्हें रेप करने की धमकी दी थी।
मोबाइल एप्स के जरिए अश्लील सीडी बनाने और वितरण का आरोप
फिलहाल इस वक्त वो मोबाइल एप्स के जरिए अश्लील सीडी बनाने और वितरण के गंभीर आरोपों में घिरे हैं, मुंबई पुलिस ने कुंद्रा को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications