'मेरी किडनी ले लो', प्रेमानंद महाराज के सामने इमोशनल हुए राज कुंद्रा, वृंदावन जाकर दिया ऐसा प्रस्ताव
Raj Kundra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर हाल ही में एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मुंबई के एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी
इसी बीच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे हैं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महाराज जी को फॉलो करते हैं राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी
-वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं और हाथ जोड़कर महाराज जी के सामने बैठे हैं। बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि वे पिछले दो साल से महाराज जी को फॉलो कर रहे हैं।
-कपल के अनुसार, जब भी उनके मन में कोई सवाल आता है, अगले ही दिन महाराज जी के सोशल मीडिया प्रवचनों में उसका जवाब मिल जाता है। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने उन्हें नाम जप करने की सलाह भी दी।
राज कुंद्रा ने महाराज को दिया इमोशनल प्रस्ताव
मुलाकात के दौरान महाराज जी ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और वह पिछले 10 वर्षों से इसी स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ये सुनते ही राज कुंद्रा ने इमोशनल होते हुए कहा- आप बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूं। अगर मैं आपके किसी काम आ सकूं, तो मैं अपनी एक किडनी आपको देना चाहता हूं।
महाराज जी ने राज कुंद्रा को दिया ऐसा जवाब
राज कुंद्रा के इस प्रस्ताव पर संत प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा- जब तक मेरा समय नहीं आता, मैं सिर्फ किडनी की वजह से इस संसार को नहीं छोड़ूंगा। साथ ही उन्होंने राज कुंद्रा की इस भावना को हृदय से स्वीकार किया और आभार जताया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और यूजर्स शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर लगे ऐसे आरोप
-आपको बता दें कि 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज आरोप, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और पुराने घोटालों की गूंज में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी सुर्खियों में छाई हुई है।
-शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। साल 2021 में पोर्नोग्राफी सामग्री के निर्माण और वितरण के सनसनीखेज मामले में उनकी गिरफ्तारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 63 दिन जेल की सलाखों के पीछे बिताने के बाद, राज कुंद्रा ने कहा था- मैंने कुछ गलत नहीं किया।
-लेकिन दिसंबर 2024 में ईडी की छापेमारी ने राज कुंद्रा के दावों पर फिर सवाल उठा दिए थे। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में राज कुंद्रा के मुंबई और उत्तर प्रदेश के ठिकानों पर तलाशी और बार-बार समन, ये सब उनकी चमकदार जिंदगी पर गहरा साया डाल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications