एडल्ट फिल्में बनाने वाले राज कुंद्रा पर भी बनेगी फिल्म? 'मास्कमैन' की डायरेक्टर होंगी फराह खान
सालों से मास्क लगाकर घूम रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो राज कुंद्रा जब भी पैपराजी के सामने मास्क लगाकर सामने आते हैं तो सुर्खियों में आ ही जाते हैं लेकिन इस बार वे अपने मास्क को लेकर नहीं बल्कि किसी और ही वजह से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, खबरें हैं कि जल्द ही एडल्ट फिल्म बनाने वाले राज कुंद्रा पर एक फिल्म आने वाली है।
बीते दिनों फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने बुधवार को एक सीक्रेट पोस्ट शेयर कर एक अपकमिंग बायोपिक की ओर इशारा किया, जिसके बारे में अटकलें हैं कि ये बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर बनाई जाएगी। फराह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के साथ एक क्लिप भी शेयर किया था।

अब खुद राज कुंद्रा ने फैंस की अटकलों को कुछ हद तक यकीन में भी बदल दिया। उन्होंने कहा कि मास्कमैन के पीछे भी एक कहानी है। राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा कि हर चेहरे पर मास्क के पीछे की एक अपनी कहानी होती है। ऐसे में फैंस का शक धीरे धीरे बढ़ने लगा कि जल्द ही राज कुंद्रा पर एक फिल्म बनाई जा सकती है।
बीते दिनों जब फराह खान ने क्लिप शेयर किया और राज कुंद्रा की बायोपिक का एक छोटा सा हिंट दिया, फैंस एक्साइटमेंट के साथ जानने तो बेताब होने लगे कि आखिर कब राज कुंद्रा की फिल्म रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगने लगी। छोटे और मिस्टेरियस वीडियो में दोनों ने 'राज' पर एक बायोपिक प्रोजेक्ट बनाने के बारे में बात की, जिससे फैंस को ये पता चल गया कि वे असल में "मास्क मैन" राज कुंद्रा पर एक बायोपिक बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

क्लिप में फराह खान ने लाल और सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी और ब्लू पैंट के साथ इसे कैरी किया हुआ था। क्लिप में काउच में मुनव्वर फारुकी के साथ बैठी हुई थीं और बोलीं कि यार मुनव्वर कोई पिक्चर का आईडिया सोच। मुनव्वर ने कहा कि बायोपिक बना दें क्या। इसके बाद फराह ने कहा कि बायोपिक बहुत चल रही हैं। इसके बाद मुनव्वर ने कहा कि राज पर बना दे मस्त।
तो मुनव्वर ने कहा कि तमीज से नाम ले। राज कपूर जी हैं... तेरे दोस्त हैं क्या। इसके बाद मुनव्वर ने कहा कि अरे वो वाला राज फिर फराह ने आगे कहा कि राज कुमार? इसके बाद मुनव्वर ने कहा कि वो तो मनोज कुमार हैं। फिर उसने मास्क की ओर इशारा किया। इसके बाद वीडियो के अंत में मुनव्वर ने कहा कि अरे तीस मार खान ही बना दो।












Click it and Unblock the Notifications