Drugs Case: आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे राज बब्बर, कहा वो फाइटर का बेटा है, पलटकर लड़ाई करेगा

Drugs Case: आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे राज बब्बर, कहा वो फाइटर का बेटा है, पलटकर लड़ाई करेगा

नई दिल्ली। शाहरुख खान क बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद कई लोग उसके समर्थन में उतर रहे हैं। आर्यन खान के ड्रग्स मामले में बॉलीवुड दो गुट में बंट गया है। एक गुट है जो शाहरूख खान क बेटे आर्यन खान का सपोर्ट कर रहा है तो वहीं एक दूसरा गुट है तो किंग खान के परिवार को ट्रोल कर रहा है। ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन को सपोर्ट करने वाले में नया नाम राज बब्बर का भी जुड़़ गया है। ड्रग्स केस में शाह रुख खान के बेटे का नाम आने के बाद से जाने वाले अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी शाह रुख खान और आर्यन खान का सपोर्ट किया है।

Raj Babbar Came out to support Shahrukh Khans son Aryan khan in Cruise Drugs Case

राज बब्बर ने किया आर्यन का सपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान को सपोर्ट किया है। राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बेटे का समर्थन करते हुए पोस्ट लिखा है। राज बब्बर ने लिखा कि वो आया, चीजों का सामना किया और उसमें सफलता भी हासिल की है। मैं शाहरुख खान को बहुत दिनों से जानता हूं। उनकी अच्छाईयों को जानता हूं, ये कठिनाईयां उन्हें हिला नहीं सकतीगैंय़ दुनिया उनके बेटे की मुश्किलों के जरिए सीख दे रही है। मुझे मामूल है कि वो एक योद्धा का बेटा है और वो जरूर पलटकर लड़ाई करेगा। उसके लिए मेरे दिल से दुआ है।


शाहरुख खान का सपोर्ट

ड्रग्स केस में आर्यन खान के फंसने के बाद कई बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान के सपोर्ट में उतर आए हैं। राज बब्बर ने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान और उनके बेटे का सपोर्ट किया है। उनका ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। राज बब्बर से पहले एक्टर शेखर सुमन ने भी शाहरुख खान और उनकी फैमिली का समर्थन किया था। वहीं आर्यन के सपोर्ट में रवीना टंडन, फराह खान, हंसल मेहता, अभिषेक कपूर जैसे कई स्टार उतर आए हैं। उन्होंने शाहरुख और गौरी खान के सपोर्ट में पोस्टर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+